फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Suddenly the weather changed and it rained in Nangal Chaudhary

अचानक मौसम बदला और नांगल चौधरी में हो गई बारिश

Tue, 08 Feb 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Suddenly the weather changed and it rained in Nangal Chaudhary
मंगलवार को अचानक मौसम परिवर्तन हुआ तो किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखाई देने लगीं। मंगलवार शाम को अचानक मौसम बदला और नांगल चौधरी में कई जगह पर बारिश हुई।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद आसमान में बादल छा गये और शाम करीब 5 बजे बारिश शुरू हो गई। करीब 10 मिनट तक बारिश होती है। जिसके बाद भी आसमान में बादल छाए रहे। किसानों का कहना हैं कि फसल अब अपने पूरे यौवन पर हैं। अब बारिश होने से उसमें मावा लगने का डर है। जिससे फसल खराब हो सकती है। इससे पहले भी 5 फरवरी को मौसम खराब हो गया था। जनवरी में समय-समय पर हुई बरसात से फसलों को पानी देने की जरूरत नहीं पड़ी। जिससे फसलों की अच्छी ग्रोथ भी हुई है। लोगों को जोरदार सर्दी व कोहरे का सामना भी करना पड़ा। लेकिन बीते तीन-चार दिन पहले निकली तेज धूप से सर्दी कम हो गई थी, लेकिन एक बार फिर से मौसम के बदलते मिजाज व शीत लहर ने लोगों को एक बार फिर से सर्दी का एहसास करा दिया हैं, लेकिन बेमौसम बरसात ने किसानों को चिंता में ड़ाल दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed