{"_id":"683b502fa7b363bdb101cf57","slug":"suddenly-the-siren-sounded-teams-from-various-departments-took-stock-of-the-preparations-narnol-news-c-203-1-sroh1010-117494-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अचानक बजा सायरन, विभिन्न विभागों की टीमों ने लिया तैयारियों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अचानक बजा सायरन, विभिन्न विभागों की टीमों ने लिया तैयारियों का जायजा
Sun, 01 Jun 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:77- लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में मॉक ड्रिल के दौरान टीम को जानकारी देती नायब तहसीलदार
महेंद्रगढ़। लघु सचिवालय में शुक्रवार को आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारी को लेकर मॉक ड्रिल किया गया। अचानक सायरन बजते ही पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।
कुछ ही देर में पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, दमकल विभाग सहित अन्य बचाव दल मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। लघु सचिवालय में आयोजित इस मॉक ड्रिल के दौरान अचानक किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने की तैयारियों को परखा गया। साथ ही विभागों के बीच तालमेल की तैयारियों का भी जायजा लिया गया।
अभ्यास में नायब तहसीलदार निशा तंवर, सदर थाना प्रभारी मुकेश, शहर थाना प्रभारी अनिल कुमार, डॉ. विक्की पूनिया व डॉ. अजय कक्कड़ अपनी-अपनी मेडिकल टीम और एंबुलेंस के साथ उपस्थित रहे। उपमंडल अधिकारी कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय तथा शहर व सदर थाना पुलिस टीमें भी मौके पर रही।