फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sube Singh was crowned as the Deputy Chief of Kanina Nagar Palika

Mahendragarh-Narnaul News: सूबे सिंह के सिर सजा कनीना नगर पालिका उप प्रधान का ताज

Sun, 07 Sep 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 07 Sep 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sube Singh was crowned as the Deputy Chief of Kanina Nagar Palika
फोटो संख्या:56- कनीना नगर पालिका उप प्रधान चुनाव में सूब सिंह विजेता घो​षित होने पर विजय  जुलूस
कनीना (महेंद्रगढ़)। आखिरकार चौथे प्रयास में शनिवार को नगर पालिका उप प्रधान को चुनाव हो गया। वार्ड नंबर 13 से पार्षद सूबे सिंह आठ मत प्राप्त कर विजेता बने। वहीं वार्ड छह से राकेश कुमार को सात मत मिले।
विज्ञापन

कनीना नगर पालिका के उप प्रधान पद के चुनाव को लेकर सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए थे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट उपमंडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह की देखरेख में चुनावी प्रक्रिया पूरी हुई। उपमंडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि चुनाव के दौरान सभी नियमों का पालन किया गया और किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
विज्ञापन

मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू हुई। नगर पालिका के 14 वार्ड पार्षदों के साथ प्रधान और दो मनोनीत सदस्य मौजूद रहे। 11 बजे नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई जिसमें उप प्रधान पद के लिए वार्ड छह से राकेश कुमार और वार्ड 13 से सूबे सिंह ने दावेदारी जताई थी। चुनाव में 14 वार्ड पार्षदों व प्रधान ने मतदान किया। सूबे सिंह को 8 वोट मिले जबकि राकेश कुमार को 7 वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नवनिर्वाचित उप प्रधान को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे कनीना शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। चुनाव के बाद समर्थकों और पार्षदों ने उन्हें बधाई दी। सूबे सिंह ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।

इंसेट
स्वास्थ्य मंत्री को झटका

बता दें कि कनीना नगर पालिका के उप प्रधान पद के लिए तीन बार चुनावी कार्यक्रम रद्द करना पड़ा था। राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि जिसे स्वास्थ्यमंत्री आरती राव का समर्थन प्राप्त होगा उसी के सिर उप प्रधानी का ताज सजेगा। लोगों में चर्चा है कि लोढ़ा गुट नपा चुनावों के दौरान भी आरती राव के खिलाफ था। चुनावों के बाद कनीना नगर पालिका की प्रधान डॉ. रिंपी भी राजेंद्र लोढ़ा की पुत्रवधु हैं। वहीं पहले प्रधान और अब उप प्रधान भी राजेंद्र लोढ़ा गुट से बने हैं। लोगों में चर्चा है कि आरती राव के खेमे से चुनाव लड़ रहे राकेश को एक मत से हार का सामना करना पड़ा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पहले प्रधान और अब उप प्रधान दोनों ही पदों पर आरती राव समर्थकों को हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed