फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sub depot waiting for inauguration for two and a half years

Mahendragarh-Narnaul News: सवा दो साल का सब डिपो कर रहा उद्घाटन का इंतजार

Tue, 04 Jul 2023 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 04 Jul 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Sub depot waiting for inauguration for two and a half years
महेंद्रगढ़। सब डिपो महेंद्रगढ़ का सवा दो साल का हो गया है लेकिन अभी तक वह भी उद्घाटन का इंतजार कर रहा है।अग्रसर ठेकेदार की वजह से अधिकतर प्रोजेक्ट लेट होते हैं लेकिन यह प्रोजेक्ट अधिकारियों की वजह से लेट हो रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा आधारशिला रखे जाने के बाद सवा तीन साल का साल में निर्माण कार्य शुरू हुआ था। ठेकेदारों ने अपने निर्धारित समय एक साल में भवन का कार्य पूरा कर दिया था लेकिन लोक निर्माण विभाग और परिवहन विभाग के बीच पेंच फंसने से उद्घाटन नहीं हो पा रहा। परिवहन विभाग की टीम कई बार सब डिपो का निरीक्षण कर चुकी है लेकिन हर बार कुछ कमियां रहने की वजह से उद्घाटन नहीं हो पा रहा। लोक निर्माण विभाग हर बार उन कमियों को ठीक भी कर देता है। अब एक बार फिर लोक निर्माण विभाग परिवहन विभाग को मई माह में दो बार हैंड ओवर करने के लिए लेटर लिख चुका है लेकिन अभी तक अधिकारियों ने निरीक्षण नहीं किया है।
विज्ञापन

2016 में रखी थी आधारशिला
बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 9 अप्रैल 2016 में महेंद्रगढ़ सब डिपो की घोषणा कर उसकी आधारशिला रखी थी। सरकार की ओर से लगभग 6.79 करोड़ रुपये की अप्रूवल मिली थी।तत्पश्चायत 21 जुलाई 2019 को तत्कालीन परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार ने निर्माण कार्य का शुभारंभ करवाया था। ठेकेदार ने अगस्त माह में काम शुरू किया था। उसके बाद कोविड होने की वजह से लगभग छह महीने तक काम बंद रहा। जनवरी 2021 में ठेकेदार ने काम पूरा कर दिया था और एक फरवरी 2021 को लोक निर्माण विभाग ने बस स्टैंड इंचार्ज को ताले की चाबी सौंप दी थी। तब से लेकर अब तक इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की टीम कई बार कर चुकी निरीक्षण, हर बार निकाली कमियां
हरियाणा रोडवेज विभाग चंडीगढ़ की तकनीकी टीम चार बार इस प्रोजेक्ट का निरीक्षण कर चुकी है।उक्त टीम ने पहल बार 10 फरवरी 2021 को निरीक्षण किया था। टीम ने 40 से अधिक कमियां निकाली थीं। लोक निर्माण विभाग ने उक्त कमियां दूर कर रोडवेज विभाग को 8 जुलाई 2021 को पत्र भेजा। 21 सितंबर को रोडवेज जीएम ने सब डिपो को चेक किया तथा कुछ कमियां फिर निकाली गईं और लोक निर्माण विभाग को ठीक करने के बाद दोबारा पत्र भेजा। उसके बाद जीएम नवीन शर्मा ने 4 जनवरी 2022 को फिर चेक किया। 26 फरवरी 2022 माह में रोडवेज विभाग की टीम ने चेक किया, टीम ने फिर 19 कमियां निकाल दीं थी। अब लोक निर्माण विभाग ने उन कमियों को दूर कर मई माह में दो बार रोडवेज जीएम को पत्र लिख चुके हैं लेकिन अभी तक इसका निरीक्षण नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज विभाग की टीम ने जो भी कमियां बताई थीं, हमने उनको दुरुस्त कर दिया है। मई माह में हम उनको दोबारा रिमाइंडर भेज चुके हैं। - अश्वनी गहलावत, एक्सईएन, लोकनिर्माण विभाग।


हमारे पास लोक निर्माण विभाग के दो बार लेटर आ चुके हैं। मैंने हमारे उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया है। जल्द ही उच्च अधिकारियों की टीम निरीक्षण करने आएगी।
- नवीन शर्मा, जीएम, नारनौल डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed