फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Study humanities and social sciences to get a secure future

Mahendragarh-Narnaul News: मानविकी व सामाजिक विज्ञान का अध्ययन कर पाएं सुरक्षित भविष्य

Sun, 28 Jan 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 28 Jan 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Study humanities and social sciences to get a secure future
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवदेन प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग निर्देशानुसार संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के माध्यम से होने वाले इन दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी है।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया के अंतर्गत हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की मानविकी एवं सामाजिक अध्ययन पीठ के अंतर्गत आठ विभागों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के अवसर उपलब्ध हैं। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार का कहना है कि विषय चाहे राजनीति विज्ञान हो, समाजशास्त्र हो, मनोविज्ञान हो या फिर पत्रकारिता व जनसंचार सभी वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ सामाजिक बदलावों को जानने-समझने में मददगार होते हैं।
विज्ञापन

सीयूईटी-2024 के लिए विश्वविद्यालय की ओर से नोडल ऑफिसर डॉ. केशव रावत ने बताया कि मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान अध्ययन पीठ में एमए राजनीति विज्ञान, एमए अंग्रेजी, एमए साईक्लॉजी, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन रिहेब्लिटेशन साइक्लॉजी व एडवांस डिप्लोमा इन चाइल्ड गाइडेंस एंड काउंसिलिंग, एमए इतिहास, एमए समाजशास्त्र के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम अध्ययन के लिए उपलब्ध है। इसी क्रम में पीठ के अंतर्गत एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार, एमए हिंदी, हिंदी अनुवाद व एमए संस्कृत की पढ़ाई का विकल्प विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इन पाठ्यक्रमों में दाखिले सीयूईटी 2024 के माध्यम से होंगे और आवेदक दाखिले के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन कर आवेदन कर सकते हैं। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन मार्च में प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed