{"_id":"5d9cd92b8ebc3e01586f0b06","slug":"studies-came-frp-madhya-pradesh-narnol-news-rtk522156061","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई के लिए बेटी को डांटा तो मध्य प्रदेश से आ गई थी नारनौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई के लिए बेटी को डांटा तो मध्य प्रदेश से आ गई थी नारनौल
विज्ञापन
मध्य प्रदेश निवासी कक्षा नौवीं की छात्रा को पुलिस ने रेवाड़ी रोड से रविवार को बरामद किया है। पुलिस ने छात्रा को मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया है। छात्रा परिवार वालों से नाराज होकर घर से भाग गई थी और नारनौल आ गई थी।
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि रविवार की रात करीब 10 नीरपुर चौक से किसी रेहड़ी वाले ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी कि एक लड़की काफी देर से चौक पर बैठी है। सूचना मिलने पर महावीर चौकी से एएसआई रामभक्त व महिला पुलिसकर्मी नीरपुर चौक पर पहुंची। मौके पर नाबालिग लड़की बैठी मिली। लड़की की पहचान पिंकी (15) निवासी गांव मनिया जिला निवाड़ी मध्य प्रदेश के रूप में हुई। पूछताछ में बताया कि मां से नाराज होकर ट्रेन से दिल्ली आ गई और बस से नारनौल आ गई।
मामले की जानकारी एसपी दीपक सहारण को दी गई। एएसआई राम भगत ने थाना पृथ्वीपुर मध्य प्रदेश में संपर्क किया तो थाना प्रभारी ने लड़की की गुमशुदगी के बारे बताया। इसके बाद पिंकी के पिता कमलेश को सूचना दी गई। परिजनों के आने तक पुलिस ने पिंकी को महिला एवं बाल विकास अधिकारी को पेश कर वन स्टॉप सेंटर में रखा। मंगलवार को पिंकी के परिजन नारनौल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। मां जानकी देवी ने बताया कि बेटी को पढ़ाई को लेकर धमका दिया था। उसी वजह से चार दिन पहले नाराज होकर घर छोड़ कर आ गई थी। जिसकी तलाश कर रहे थे। पिंकी कक्षा नौंवी में पढ़ती है।