फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students won accolades for their cultural presentations

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वाहवाही लूटी

Sun, 09 Mar 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 09 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Students won accolades for their cultural presentations
फोटो संख्या:64- ह​केंवि में स्पंदन- 2025 में प्रस्तुति देते प्रतिभागी--स्रोत- हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में रविवार से सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव स्पंदन का शुभारंभ हुआ। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार, शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. संजीव कुमार की भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का आगाज शनिवार शाम विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। इसमें हरियाणा लोकसेवा आयोग की सदस्य ममता यादव, विधायक कंवर सिंह यादव उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वाहवाही लूटी। आरपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मनीष राव ने कहा किअनुशासन, आत्मविश्वास और उत्कृष्टता का भाव सदैव सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है।
विज्ञापन

हरियाणा कला परिषद के पूर्व निदेशक अनिल कौशिक ने मानवता और समाज के विकास में युवा पीढ़ी की भूमिका पर जोर दिया। आयोजन के संरक्षक प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि उद्देश्य केवल डिग्री ग्रहण करना ही नहीं है, यह सफल तभी हो सकती है जबकि विद्यार्थी हर मोर्चे पर स्वयं को प्रदर्शित करने में सक्षम हो। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. आनंद शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में हरियाणा व दिल्ली एनसीआर के दस विश्वविद्यालयों की हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन सत्र में विद्यार्थियों की ओर से संगीतमय योग, सांस्कृति नृत्य, हिमाचल व महाराष्ट्र से जुड़ी नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। बताया कि दो दिनों के इस आयोजन में म्यूजिक, डांस, साहित्यिक कार्यक्रम, थियेटर, फाइन आर्ट के तहत वोकल म्यूजिक, ग्रुप डांस, लोकनृत्य, कविता पाठ, वाद-विवाद, स्किट, माइम, पेंटिंग, कोलाज मेकिंग, रंगोली, महेंदी, फोटोग्राफी, पोस्टर मेकिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed