फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students will now also study in classes six to eight in Rajkiya Kanya High School

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में अब छात्रों की भी होगी कक्षा छह से आठ तक पढ़ाई

Sat, 20 Apr 2024 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 20 Apr 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Students will now also study in classes six to eight in Rajkiya Kanya High School
फोटो संख्या:62- राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में विद्या​र्थियों को पढ़ाते हेड मास्टर नेरश क
कनीना। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना के स्टाफ ने अलग पहल की है। विद्यालय में कक्षा छठी से 8वीं तक छात्रों के दाखिले करने का भी जिम्मा उठाया है। क्योंकि कनीना में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित छात्रों की पढ़ाई के लिए कोई विद्यालय नहीं है।
विज्ञापन

यहां का एकमात्र बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अब मॉडल संस्कृति स्कूल बन चुका है। इस विद्यालय में अब सीबीएसई केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत पढ़ाई होती है। दाखिला फीस के अलावा विद्यार्थी को हर महीने फीस भी देनी पड़ती है। प्रदेश सरकार का हर बच्चे को निशुल्क व अनिवार्य शिक्षा देने का कार्य भी कहीं हद तक प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

हेड मास्टर नरेश कौशिक ने बताया कि राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना गत सत्र में खंड का मुख्यमंत्री विद्यालय सुंदरीकरण पुरस्कार प्राप्त विद्यालय है। विद्यालय शिक्षा तथा विद्यालय प्रबंध समिति ने नया सत्र शुरू होते ही एक प्रस्ताव पास कर इस सत्र में कक्षा 6 से 8 तक छात्रों के दाखिले करने का अभियान चलाया है। इसमें 15 छात्रों का दाखिला किया जा चुका है। यह विद्यालय इस क्षेत्र का सबसे पुराना विद्यालय है। बताया कि जहां अन्य विद्यालयों का दर्जा बढ़ा इस विद्यालय को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से कन्या उच्च विद्यालय का दर्जा प्रदान किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति प्रयास कर रही है की विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या सरकार के निर्धारित मापदंड पूरा करके पुन: विद्यालय को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed