फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students who went to study in Ukraine started worrying

यूक्रेन पढ़ाई करने गए विद्यार्थियों को सताने लगी चिंता

Fri, 25 Feb 2022 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Students who went to study in Ukraine started worrying
सागर यादव। - फोटो : Narnol
रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला किए जाने के बाद मेडिकल की पढ़ाई कर रहे क्षेत्र के विद्यार्थियों को चिंता होने लगी है। अब वो वापस अपने घर आने की इच्छा जता रहे हैं। देश की ओर से पहले ही वहां पढ़ रहे विद्यार्थियों को यूक्रेन छोड़ने की एडवाइजरी जारी कर दी थी, लेकिन पढ़ाई को देखते हुए उन्होंने यूक्रेन नहीं छोड़ा था।
विज्ञापन

बेगपुर निवासी सागर यादव यूक्रेन में पिछले तीन वर्षों से मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। अमर उजाला ने शुक्रवार को उससे बातचीत की। सागर ने टेेलीफोन पर बताया कि वह विनितसिया यूक्रेन में तीन वर्षों से मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। उसने बताया कि रूस ने दूसरे जगहों पर आक्रमण किया है जो उनके शहर से लगभग 500 किलोमीटर दूर हैं। उसने बताया कि यहां अभी माहौल ठीक चल रहा है, लेकिन सरकार की ओर घर के अंदर ही रहने की एडवाइजरी जारी की गई है। क्षेत्र में आधा मार्केट ही खुला रहता है। अभी खाने-पीने की कोई समस्या नहीं हैं। वह अपने अपार्टमेंट में रहता है और उनकी ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं। सागर ने बताया कि जिले से यहां पर लगभग 15 से 16 मेडिकल के विद्यार्थी हैं। अभी इधर ज्यादा खतरा नहीं है, लेकिन भविष्य को देखते हुए सरकार को यहां से विद्यार्थियों को निकालने के लिए कारगर कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

जून में होगी परीक्षा
सागर ने बताया कि वह 6 सितंबर को छुट्टी बिताकर यहां आया था। अभी जून में परीक्षा होनी है। उसकी तैयारी चल रही थी। सरकार की एडवाइजरी का पता लगा था और परिजनों से भी बात हुई थी, लेकिन तब तक यहां एकदम सामान्य माहौल था, ऐसी कोई दिक्कत नहीं थी। पढ़ाई को बीच में छोड़कर नहीं आया जा सकता था। अब हमला होने से थोड़ी सी टेंशन बढ़ गई है। माता-पिता भी चिंतित रहते हैं। उनसे प्रतिदिन बात होती रहती है। वैसे मैं बिल्कुल सुरक्षित हूं। मुझे किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed