फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students were motivated for the SSB interview.

Mahendragarh-Narnaul News: छात्राओं को एसएसबी इंटरव्यू के लिए किया प्रेरित

Sun, 05 Apr 2026 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 05 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Students were motivated for the SSB interview.
मंडी अटेली। सेना में प्रवेश के लिए एसएसबी इंटरव्यू की तैयारी कर रही छात्राओं को मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से राजकीय महिला महाविद्यालय में एक विशेष मोटिवेशनल टॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आर्टिलरी के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल अरविंद यादव मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन


मेजर जनरल अरविंद यादव ने छात्राओं को सेना में करियर बनाने के लिए आवश्यक गुणों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एसएसबी इंटरव्यू केवल ज्ञान का नहीं, बल्कि व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता का भी परीक्षण होता है।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से कम्युनिकेशन स्किल्स विकसित करने पर जोर देते हुए छात्राओं को प्रभावी संवाद कौशल के कई व्यावहारिक टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि इंटरव्यू के दौरान अपने विचारों को स्पष्ट, सटीक और आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही ग्रुप डिस्कशन और मनोवैज्ञानिक परीक्षणों में बेहतर प्रदर्शन के लिए टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ने, समसामयिक घटनाओं की जानकारी रखने और खुद पर विश्वास बनाए रखने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed