{"_id":"683b370172c46b529d0a4e64","slug":"students-were-made-to-take-an-oath-to-stay-away-from-addiction-in-life-narnol-news-c-196-1-nnl1004-125256-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों को जीवन में नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों को जीवन में नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ
Sat, 31 May 2025 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 31 May 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 01गांव जैलाफ के विद्यालय में नशा नहीं करने की शपथ लेते विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैलाफ में शनिवार को धूम्रपान निषेध दिवस मनाया गया।
युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए सेमिनार व गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। धर्म सिंह ने कहा कि यह दिवस हमें तंबाकू उपयोग के विनाशकारी प्रभावों के खिलाफ जागरूक करने, स्वस्थ जीवन शैली अपनाने व जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करता है।
उन्होंने बताया कि दुनिया में 80% पुरुष तंबाकू का सेवन करते हैं। दुनिया भर में धूम्रपान करने वालों का 10% भारत में हैं। देश में करीब 25 करोड़ लोग गुटखा, बीडी, सिगरेट, हुक्का के जरिए तंबाकू का सेवन करते हैं। विश्व में प्रतिवर्ष 50 लाख से अधिक लोग धूम्रपान का सेवन करने से मौत के मुंह में चले जाते हैं।
भारत में यह आंकड़ा 5 लाख के करीब है। दुनिया के 125 देश में तंबाकू का उत्पादन होता है। आज युवा तंबाकू का सेवन एक शौक के रूप में करता हैं, लेकिन बाद में यह शौक एक व्यसन बन जाता है, जिसे वह चाह कर भी छोड़ नहीं सकता। प्रवक्ता डाॅ. होशियार सिंह ने कहा कि तंबाकू में 25 ऐसे तत्व होते हैं जो कैंसर का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन
धूम्रपान करने से गले, मुंह, फेफड़ों के कैंसर की संभावना बढ़ जाती है। इससे उच्च रक्तचाप, टीवी, पेट में अल्सर, हृदय रोग, उत्तेजना, स्मृति का लोप होना व नींद कम आना आदि होने की संभावना बढ़ जाती है। प्रवक्ता राकेश कुमार ने सभी छात्रों को जीवन में धूम्रपान न करने के लिए प्रेरित किया। धूम्रपान के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया। अंत में सभी स्वयं सेवकों, छात्र-छात्राओं को जीवन में नशा न करने की शपथ दिलवाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवक्ता राकेश कुमार ने की, जबकि इसका नेतृत्व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मास्टर धर्म सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रवक्ता दयानंद,जोगेंद्र, डा.महताब, मलखान, सुनील ,सुरेंद्र, शर्मिला, सुमन, दीपिका, अनिल, गजराज आदि उपस्थित थे।