फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students were made aware of road safety.

Mahendragarh-Narnaul News: छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Sat, 17 Jan 2026 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Students were made aware of road safety.
फोटो नंबर-19महिला कॉलेज में छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते वक्ता। स्रोत-संस्था
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को जिला रेडक्रॉस सोसाइटी एवं रेडक्रॉस महिला महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने की।
विज्ञापन

डॉ. आरपी सिंह ने छात्राओं से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करें। वाहन का प्रदूषण प्रमाणपत्र और बीमा समय पर अवश्य बनवाया जाना चाहिए, जिससे दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।
विज्ञापन

रेडक्रॉस के डिवीजनल कमांडर टेक चंद यादव ने यातायात संकेतों की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क चिह्नों को समझकर वाहन चलाने से दुर्घटनाओं की आशंका कम होती है। ब्रिगेड ऑफिसर डॉ. हंसराज गुर्जर ने नशा करके वाहन न चलाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल उपयोग न करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. पारुल गुप्ता, डॉ. ममता सिद्धार्थ, डॉ. ममता शर्मा, डॉ. सुनीता जाखड़, डॉ. पूनम, डॉ. वंदना कुमारी व डॉ. सोनम सहित रेडक्रॉस सोसाइटी के ब्रिगेड ऑफिसर प्रदीप यादव व विजय भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed