{"_id":"6647ac32488d4d898c0196c7","slug":"students-were-informed-about-traffic-rules-in-pg-college-narnol-news-c-196-1-nnl1004-112407-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पीजी कालेज में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पीजी कालेज में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की दी जानकारी
Sat, 18 May 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 18 May 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा स्कूल कालेजों में विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की जानकारी देने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया है।
अभियान के तहत ट्रैफिक थाना की टीम ने शुक्रवार को राजकीय पीजी कालेज नारनौल में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक करने के साथ नियमों के पालन करने के लिए प्रेरित किया। टीम ने वीडियो माध्यम से छात्र-छात्राओं को यातायात के नियम समझाए। इस दौरान इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने यातायात नियमों का पाठ पढ़ाते हुए पालन करने व दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सड़क पर वाहन चलाना आरंभ करने से पहले आपको वाहन के नियंत्रकों की अच्छी तरह जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने अभिभावकों, दोस्तों के साथ-साथ घर के आसपास के लोगों को भी यातायात के नियमों की पालना करने के लिए जागरूक करें। ड्राइविंग लाइसेंस बनने से पहले वाहन न चलाएं।