फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students were honored for winning medals

Mahendragarh-Narnaul News: छात्राओं के पदक जीतने पर किया सम्मानित

Tue, 02 Sep 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 02 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Students were honored for winning medals
फोटो 8 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांवी में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन क
नारनौल। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल अटेली में हाल ही में हुए जिलास्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांवी की छात्राओं ने पदक जीते।
विज्ञापन


मंगलवार को विद्यालय में खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस प्रदर्शन पर विद्यालय प्राचार्य सुरेश कुमार एवं समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों को बधाई दी। विद्यालय की ओर से प्रवक्ता डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने बताया कि विद्यालय की ओर से लगभग एक दर्जन छात्राएं प्रथम स्थान पर रहीं, जो राज्यस्तर पर भी खेलेंगी। अंडर-19 प्रतियोगिता में 200 और 400 मीटर दौड़ और हर्डल रेस में अंजनी प्रथम रहीं। 1500 मीटर और 5 किमी क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में कोमल प्रथम रहीं। रिले रेस में कोमल, अंजनी, महक व आयशा की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन


अंडर-17 प्रतियोगिता में तीन किलोमीटर में हिना ने तृतीय और 400 मीटर में मानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया था। अंडर -17 की रिले में मानवी, आंचल, उषा, अनु की टीम तृतीय वहीं मानवी, सिया, आंचल, हिना की टीम दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-17 की डिस्कस थ्रो में सरिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता विष्णु कुमार, राजेश कुमार, मुंशीराम, सुनीता कुमारी, अशोक कुमार, डॉ. जितेंद्र भारद्वाज, अखिलेश तंवर, रामनिवास, ललिता कुमारी, कुलदीप कुमार, शिल्पा यादव, चारु वधवा, महेश कुमार, मंजीत यादव, संदीप कुमार, अशोक सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed