फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students travelled in 724 buses and reached the centre on time

Mahendragarh-Narnaul News: 724 बसों में परीक्षार्थियों ने किया सफर, समय पर पहुंचे केंद्र

Sun, 27 Jul 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 27 Jul 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Students travelled in 724 buses and reached the centre on time
फोटो नंबर- 15नारनौल बस स्टैंड से रेवाडी ​स्थित परीक्षा केंद्र के लिए जाते परीक्षार्थी। संवाद
नारनौल। जिले में सीईटी के लिए दूसरे दिन परीक्षार्थी नारनौल डिपो से रेवाड़ी और दादरी स्थित परीक्षा केंद्रों रवाना हुए। सोमवार से आमजन के लिए बसें नियमित चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

बस स्टैंड से रेवाड़ी व दादरी के लिए और अनाज मंडी और बदरवाल सिटी स्थित अस्थायी बस स्टैंड से केंद्र के लिए 72 रोडवेज और 652 आरटीए के तहत बसें उपलब्ध करवाई गईं। परीक्षा के लिए सुबह 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक बसों का संचालन जारी रहा। दोपहर 12 बजे बाद भी जो छात्र रेवाड़ी स्थित परीक्षा केंद्र पर जाने के लिए देरी से पहुंचे उनके लिए भी बस का संचालन किया गया।
विज्ञापन

वहीं नई अनाज मंडी स्थित बस स्टैंड पर चरखी दादरी व भिवानी जिले से परीक्षार्थी सुबह 7 बजे पहुंचने शुरू हो गए थे। इन्हें शटल बसों से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया गया। परीक्षार्थियों ने शटल बस सुविधा की प्रशंसा की। कहा कि शटल बस से वह समय पर परीक्षा केंद्रों पर पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
एक छात्रा महेंद्रगढ़ की जगह पहुंची नारनौल
चरखी दादरी जिले की एक छात्रा का परीक्षा केंद्र महेंद्रगढ़ में था और वह जानकारी के अभाव में महेंद्रगढ़ उतरने की जगह नारनौल पहुंच गई। इसकी सूचना छात्रा ने डिपो कर्मचारियों को दी, जिसके बाद छात्रा को महेंद्रगढ़ के लिए संचालित बस में बैठाकर बदरवाल सिटी तक और बदरवाल सिटी से शटल बस से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया गया।


वर्जन :
सीईटी के लिए 26 और 27 जुलाई को अलग-अलग शिफ्ट में बसें चलाई गईं। आवश्यकता अनुसार बसों की संख्या को बढ़ाया भी गया, जिससे कि परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। वहीं दूसरे जिलों से आए परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए शटल बसों का संचालन किया गया। सोमवार से बसों का संचालन आमजन के लिए नियमित रूप से किया जाएगा।-मनोज कुमार शर्मा, महाप्रबंधक, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed