फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students took a pledge to plant trees

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों ने पौधे रोपने का लिया संकल्प

Sat, 21 Mar 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 21 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Students took a pledge to plant trees
फोटो नंबर- 17​विश्व वानिकी दिवस पर पौधारोपण करते वन विभाग के अ​धिकारी व कर्मचारी। स्रोत- वि
महेंद्रगढ़। महाराणा प्रताप चौक स्थित जीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के सभागार में शनिवार को विश्व वन दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे रोपने को संकल्प लिया।
विज्ञापन

सवेरा स्वयंसेवी संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मनोज गौतम ने कहा की वन केवल पेड़ों का समूह नहीं बल्कि समस्त जीव-जगत के जीवन का आधार है। यदि वन सुरक्षित रहेंगे तभी मानव जीवन सुरक्षित रह पाएगा।
विज्ञापन

पेड़-पौधे हमें शुद्ध प्राणवायु प्रदान करते हैं, जलवायु को संतुलित रखते हैं और धरती को हरियाली से समृद्ध बनाते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करेंं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज के दौर में बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन को रोकने का सबसे सरल और प्रभावी उपाय वृक्षारोपण ही है। यह केवल एक दिन का कार्य नहीं बल्कि जीवनभर निभाने वाला संकल्प होना चाहिए।

इस अवसर पर हारट्रोन स्किल सेंटर के परीक्षा में मेरिट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को फूलदार पौधे वितरित किए गए। केंद्र कोऑर्डिनेटर रविदत्त ने बताया कि परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों पारस और देवेश को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, वहीं अन्य मेरिट प्राप्त करने वाले हेमंत, तनीषा और मनीष को भी पौधे भेंट कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में प्रीति, लाइका, साक्षी, देव तिवारी, प्रियंका और प्रिया सहित युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed