फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students tied Rakhi to police officers

Mahendragarh-Narnaul News: छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी

Sat, 09 Aug 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 09 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Students tied Rakhi to police officers
फोटो 20पुलिस लाइन की छात्राओं ने उप पुलिस अधिक्षक को बांधी राखी।स्रोत प्रवक्ता - फोटो : संवाद
नारनौल। रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन नारनौल की छात्राओं ने शुक्रवार को लघु सचिवालय नारनौल स्थित उपपुलिस अधीक्षक कार्यालयों का दौरा किया। छात्राओं ने अपनी कलात्मकता से तैयार की गई इको-फ्रेंडली राखियों को पुलिस अधिकारियों की कलाई पर बांधा। इस अवसर पर डीएसपी सुरेश कुमार और डीएसपी भारत भूषण ने छात्राओं का स्वागत किया।
विज्ञापन


स्कूल की हिंदी अध्यापिका रेखा के साथ आई छात्रा दिव्या, अक्षरा और राखी ने बनाई हुई राखी बांधी और मिठाई खिलाकर इस त्योहार को मनाया। अधिकारियों ने भी बच्चों के साथ इस पर्व को मनाते हुए खुशी जाहिर की। डीएसपी सुरेश कुमार ने कहा कि बच्चों के साथ रक्षा बंधन का त्योहार मनाना काफी खास रहा। हमारे त्योहार हमारी संस्कृति और परंपराओं को दर्शाने का काम करते हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को उपहार भेंट किए और साथ ही उन्हें सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं। उन्हें दुर्गा शक्ति एप, डायल 112 और ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा जैसी आपातकालीन सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया, ताकि वे अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें। छात्राओं ने कार्यालय में मौजूद अन्य पुलिस कर्मचारियों को भी राखी बांधी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed