फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students presented cultural programs

Mahendragarh-Narnaul News: छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

Sun, 23 Mar 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 23 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Students presented cultural programs
फोटो नंबर- 07गांव नांगल दर्गू के विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती विद्यालय क
नारनौल। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल दर्गू में वार्षिक उत्सव मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि गांव के सरपंच पूरणमल मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य कैलाश यादव ने की। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूर्ण मल ने कहा कि क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है कि सरकार ने जो पीएम श्री स्कूल बनाए हैं, उनमें नांगल दर्गू का स्कूल भी शामिल है। कैलाश यादव ने कहा कि पीएम श्री स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर और छात्रों से जुड़ी सभी सुविधाओं बेहतर किया है ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा सके।
स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर लैब, एकीकृत विज्ञान लैब, व्यावसायिक लैब/कौशल लैब आदि सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं की क्षमताओं को विकसित करने के लिए शिक्षा उन्हें ज्ञान, कौशल और समझ प्रदान करती है, जिससे वे समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षित बच्चे समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाते हैं। बच्चों को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के लिए अच्छी किताबें, शिक्षक और संसाधन उपलब्ध कराई जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम श्री स्कूलों में कौशल विकास योजना लागू करके युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार पाने में मदद की जा रही है। इस योजना के तहत युवाओं को कई तरह के क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने कहा कि माता-पिता को बच्चों की शिक्षा में सक्रिय रूप से शामिल होना चाहिए और उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए।सरकारी स्कूलों में बच्चों को कई सुविधाएं मिलती हैं, जैसे कि मुफ्त शिक्षा, किताबें, यूनिफॉर्म, जूते, और दोपहर भोजन के अलावा बुनियाद व सुपर 100 में चयनित विद्यार्थियों को सरकार के द्वारा नीट एवं आईआईटी की निशुल्क कोचिंग दी जाती है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अभिभावकों के अलावा समस्त स्टाफ उपस्थित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed