फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students of second merit list can deposit fees by this evening

दूसरी मेरिट सूची के विद्यार्थी आज शाम तक जमा करा सकते हैं फीस

Mon, 22 Aug 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Students of second merit list can deposit fees by this evening
नारनौल। हरियाणा उच्चत्तर शिक्षा विभाग द्वारा स्नातक प्रथम वर्ष की दूसरी मेरिट सूची जारी होने के बाद भी कॉलेजों में विभिन्न संकायों में सीटें रिक्त रह गई हैं। इस सूची स्थान पाने वाले विद्यार्थियों के पास फीस जमा कराने के लिए केवल एक दिन का समय शेष रह गया है। सीटें रिक्त रहने के चलते दाखिला प्रक्रिया लंबे समय तक चलने की संभावना है, क्योंकि सीटें रिक्त रहने की स्थिति में पोर्टल दोबारा खोलकर विद्यार्थियों से दोबारा ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। जिन्हें ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिला दिया जाएगा। अब तक पीजी कॉलेज में 1540 सीटों पर केवल 816 विद्यार्थियों ने ही फीस जमा कराई है। जबकि महिला कॉलेज में कुल 1200 सीटों पर 690 के करीब विद्यार्थियों ने फीस सबमिट कराई है। इस प्रकार पीजी कॉलेज में 724 व महिला कॉलेज में 510 के करीब सीटें अभी भी विभिन्न संकायों की रिक्त बची हुई हैं।
विज्ञापन

महिला महाविद्यालय नारनौल व राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारनौल में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के समय कुल सीटों के मुकाबले दो से तीन गुना आवेदन आए थे। जिससे लग रहा था कि इस बार विद्यार्थियों में दाखिले के लिए मारामारी देखने को मिलेगी, लेकिन प्रथम व द्वितीय मेरिट सूची जारी होने के बाद भी विभिन्न संकायों में सीटों रिक्त रह गई हैं। दोनों की कॉलेजों में कला संकाय, कामर्स व नॉन मेडिकल संकाय की सीटें सबसे अधिक रिक्त बची हुई हैं। जबकि कला व नॉन मेडिकल संकाय में दाखिले के लिए तीन गुना विद्यार्थियों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन

- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय
संकाय-- सीटें - खाली सीटें
बीए--660-- 303
नॉन मेडिकल--360--117
मेडिकल--160-- 91
बीकॉम--240--160
- बीसीए--40-- 12
- कंप्यूटर साइंस--40-- 27
- बीबीए-- 40--14
कुल --1540 --724
राजकीय महिला महाविद्यालय
संकाय-- कुल सीटें -- खाली सीटें
बीए - 800 -- 350
बीएससी नॉन मेडिकल - 120 -- 30
बीएससी मेडिकल - 120 -- 42
बीकॉम - 160 -- 88
कुल --1200 -- 510
- वर्जन:
उच्चत्तर शिक्षा विभाग द्वारा स्नातक प्रथम वर्ष की दूसरी कट ऑफ सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों के पास फीस जमा करवाने के लिए केवल मंगलवार तक का समय है। इसलिए जिन विद्यार्थियों ने अभी तक अपनी फीस जमा नहीं कराई है वे जल्द से जल्द फीस जमा करवाकर अपने मूल दस्तावेजों की कॉपी दाखिला कमेटी के पास जमा करवाएं। ताकि उनका दाखिला कंफर्म हो सके।-डॉ. सतीश सैनी, नोडल अधिकारी, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed