{"_id":"605f7b728ebc3e8d1853cf60","slug":"students-of-mahendragarh-will-know-the-culture-of-sirsa-narnol-news-rtk6019752152","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा की संस्कृति जानेंगे महेंद्रगढ़ के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा की संस्कृति जानेंगे महेंद्रगढ़ के विद्यार्थी
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद प्रदेश के सभी जिलों के विद्यार्थियों को कल्चर एक्सचेंज प्रोग्राम में परस्पर एक दूसरे जिले की सांस्कृतिक, धार्मिक, शैक्षिक गतिविधियों से रूबरू कराएंगे। कार्यक्रम के लिए सभी जिलों का एक-एक जिला पार्टनर बनाया गया है। इसमें महेंद्रगढ़ जिले का पार्टनर सिरसा जिला बनाया गया है। इसमें महेंद्रगढ़ जिले से 40 विद्यार्थी इस गतिविधि में हिस्सा लेंगे। छात्र ऑनलाइन माध्यम से अपने-अपने जिले की मुख्य चीजों की आपस में चर्चा करेंगे। इसमें विद्यार्थियों को सिरसा जिले की विशेषताओं से रूबरू कराया जाएगा।
इसके लिए परिषद ने प्रत्येक जिले को 13 हजार 220 रुपये यानी 22 जिलों को कार्यक्रम करवाने के लिए 2 लाख 90 हजार 840 रुपये का बजट पास किया गया है। यह एक भारत श्रेष्ठ के तहत हरियाणा एक हरियाणवी एक कल्चर एक्सचेंज कार्यक्रम करवाया जा रहा है। इसमें सिर्फ वहीं विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। जिन्होंने कला उत्सव, टैलेंट सर्च व स्पेल बी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
जिले के विद्यार्थियों क ो सिरसा के प्रमुख स्थान, धार्मिक स्थान, ऐतिहासिक स्थान, शैक्षणिक स्थान, सरोवर, नदियों सहित अन्य स्थानों की जानकारी दी जाएगी। सिरसा जिले के विद्यार्थियों को महेंद्रगढ़ का किला, माधोगढ़ किला, जल महल, बीरबल की छतरी, ढोसी की पहाड़ी, खालड़ा मंदिर, पुलिस की शूटिंग रेंज, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, लॉजस्टिक हब सहित अन्य प्रमुख स्थानों की जानकारी दी जाएगी। जिले के रहन-सहन, खान-पान, लोकगीत, लोक परंपरा, यातायात के साधन, पहनावा , विवाह शादी के संस्कार सहित अन्य पहुलओं से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
ये होंगे जिलों के पार्टनर
जिला- पार्टनर
गुरुग्राम- हिसार
फरीदाबाद- जींद
पलवल- भिवानी
नूहं -चरखी दादरी
रेवाड़ी -फतेहाबाद
महेंद्रगढ़- सिरसा
करनाल- यमुनानगर
अंबाला- रोहतक
कुरुक्षेत्र -सोनीपत
कैथल -झज्जर
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद का कल्चर एक्सचेंज कार्यक्रम बच्चों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। इससे बच्चों को एक-दूसरे जिले की सांस्कृतिक, धार्मिक व शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी मिल सकेंगी।
- अशोक शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी, महेंद्रगढ़