{"_id":"6a3fffdb550ae5367802b94e","slug":"students-of-hknv-demonstrated-excellent-participation-in-the-state-level-scout-guide-training-narnol-news-c-203-1-sroh1011-127736-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि के विद्यार्थियों ने राज्यस्तरीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण में दिखाई उत्कृष्ट भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि के विद्यार्थियों ने राज्यस्तरीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण में दिखाई उत्कृष्ट भागीदारी
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के शिक्षक शिक्षा विभाग, अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय तथा विधि विभाग के विद्यार्थियों ने 20 से 24 जून तक तारादेवी में आयोजित भारत स्काउट्स एवं गाइड राज्यस्तरीय प्रशिक्षण शिविर में सक्रिय भागीदारी की। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया और विभिन्न व्यावहारिक कौशल सीखे।
यह प्रशिक्षण शिविर राज्य प्रशिक्षण आयुक्त एलएस वर्मा, लीडर ट्रेनर संदीप गुप्ता, कैंप प्रभारी गुरुचरण और अन्य अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविर में अनुशासन, नेतृत्व, टीमवर्क, प्राथमिक उपचार, शिविर संचालन और सेवा भावना से जुड़ी गतिविधियों पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने सभी स्वयंसेवकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि स्काउट्स एवं गाइड आंदोलन युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
स्काउट्स एवं गाइड कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनेश चहल ने बताया कि विश्वविद्यालय के 16 स्वयंसेवकों ने इस शिविर में भाग लिया। इनमें मनीष कुमार, ईशा शर्मा, ऐश्वर्या, इंदु शर्मा, शाहनवाज हुसैन, नवीन और साकेत दर्शन सहित अन्य विद्यार्थी शामिल रहे।