फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students included in the first merit list will be able to deposit fees by this evening

प्रथम मेरिट के विद्यार्थी आज सायं पांच बजे तक जमा करवा सकेंगे फीस

Wed, 17 Aug 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Students included in the first merit list will be able to deposit fees by this evening
नारनौल। स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रथम मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी अब 18 अगस्त को शाम पांच बजे तक फीस जमा करवा सकेंगे। इस संबंध में उच्चतर शिक्षा विभाग ने पत्र जारी किया है। इससे पूर्व प्रथम सूची के विद्यार्थियों के लिए 16 अगस्त तक फीस जमा करने की तिथि निर्धारित की गई थी। स्वतंत्रता दिवस पर अवकाश होने और सर्वर डाउन होने के कारण तमाम विद्यार्थी फीस जमा नहीं करा सके थे। इस पर विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन से फीस जमा करवाने की तिथि बढ़ाने मांग की थी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की मांग पर कॉलेज प्रशासन ने उच्चतर शिक्षा विभाग से फीस जमा करवाने की तिथि बढ़ाने के लिखा था। उच्चतर शिक्षा विभाग ने फीस जमा करवाने की तिथि को बढ़ाते हुए 18 अगस्त सायं पांच बजे तक कर दिया है। वहीं अब तक फीस जमा करवाने के बाद भी कॉलेजों में विभिन्न संकायों की सीटें रिक्त रह गई हैं। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारनौल में प्रथम सूची के 713 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाई है जबकि महिला महाविद्यालय में कुल 630 छात्राओं ने फीस जमा करवाकर अपनी सीट कंफर्म कर ली है। इस प्रकार पीजी कॉलेज में 827 व महिला कॉलेज में 570 सीटें अभी रिक्त रह गई है। प्रथम सूची में फीस जमा करवाने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित समय में अपने दस्तावेज दाखिला कमेटी के पास जमा करवाने होंगे। जिसके बाद ही उनका दाखिला कंफर्म हो पाएगा। वहीं प्रथम मेरिट सूची की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग ने दूसरी सूची की तैयारी शुरू कर दी है। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा 19 अगस्त को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। जिसमें स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को 23 अगस्त तक अपनी फीस जमा करवानी होगी।
विज्ञापन

आधी से अधिक सीटें रह गईं रिक्त
स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रथम मेरिट सूची के बाद भी कॉलेजों में विभिन्न संकायों की आधे से अधिक से रिक्त रह गई हैं। पीजी कॉलेज में स्नातक की कुल 1540 सीटों में से 827 सीटें तथा महिला कॉलेज की कुल 1200 सीटों में से 570 सीटें रिक्त बच गई है। इन रिक्त सीटों को दूसरी मेरिट आने पर भरा जाएगा। दूसरी मेरिट सूची 19 अगस्त को जारी की जाएगी। जिससे स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को 23 अगस्त तक दाखिला की ऑनलाइन फीस भरकर संबंधित कॉलेज में अपने दस्तावेज जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
- पीजी कॉलेज में 713 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश
संकाय कुल सीट प्रवेश लिया
बीए 660 314
नॉन मेडिकल 360 207
मेडिकल 160 63
बीकॉम 240 79
बीसीए 40 22
कंप्यूटर साइंस 40 07
बीबीए 40 21
--
महिला कॉलेज में 630 ने भरी फीस
संकाय कुल सीटें प्रवेश लिया
बीए 800 412
बीएससी नॉन मेडिकल - 120 -- 82
बीएससी मेडिकल - 120 -- 64
बीकॉम - 160 -- 72
वर्जन -
प्रथम मेरिट सूची के बाद भी कॉलेज में विभिन्न संकायों की सीटें रिक्त रह गई है। रिक्त सीटों को भरने के लिए 19 अगस्त को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। जिसमें स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को 23 अगस्त तक अपनी फीस जमा करवाने के साथ दस्तावेज दाखिला कमेटी के पास जमा करवाने होंगे।---आरपी सिंह, दाखिला नोडल अधिकारी महिला महाविद्यालय नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed