फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students celebrate for being first in the state

Mahendragarh-Narnaul News: प्रदेशभर में अव्वल रहने पर विद्यार्थियों ने जुलूस निकालकर मनाया जश्न

Thu, 02 May 2024 03:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 02 May 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Students celebrate for being first in the state
कनीना। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के मंगलवार को घोषित परीक्षा परिणाम में प्रदेशभर में अव्वल रहने पर बुधवार का दिन विद्यालयों में जश्न का दिन रहा। कई विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। खुशी में अध्यापकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने कई स्थानों पर जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

इसी कड़ी में रावमावि दौंगड़ा अहीर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय प्राचार्य अमर सिंह निमहोरिया ने बताया कि उनके विद्यालय में 12वीं कक्षा में कुल 51 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 27 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। विज्ञान संकाय की छात्रा आशू कुमारी ने 465 अंक अर्जित करके विद्यालय में प्रथम, प्रियंका ने 456 अंकों के साथ द्वितीय तथा तीसरे स्थान पर ईशा ने 451 अंक रही। वहीं कला संकाय में सचिन यादव ने 448 अंक प्राप्त किए। भौतिक विज्ञान में चार छात्रों ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। टापर्स को विद्यालय में पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता देवव्रत यादव, पवन कुमार जांगिड़, नीरज शर्मा, नरेंद्र कुमार यादव, अजय कुमार यादव, सुनीता यादव, महिपाल गौरा, सुरेंद्र कुमार, राजकौर, रेणु कुमारी, मंजु कुमारी, मीना कुमारी, मधु मरोड़िया लक्ष्मी देवी मौजूद रहीं
विज्ञापन

रावमावि ढाढ़ोत का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत
महेंद्रगढ़। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढाढोत के विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत सफलता प्राप्त की। स्कूल के इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों ने पूरे गांव में विजय जुलूस निकाला। विद्यालय के हिंदी अध्यापक, जल संरक्षक राजेश झाड़ली ने बताया 17 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 11 विद्यार्थियों ने मैरिट सूची में अपना नाम दर्ज किया। मोनिका 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, अंजली 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय व नीतू 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय रही। स्कूल के सराहनीय प्रदर्शन पर खंड शिक्षा अधिकारी अल्का जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने सभी विद्यार्थियों व अध्यापकों को बधाई दी। इस मौके पर प्राचार्य अजीत सिंह, जयसिंह, रामकुमार व अनेक ग्रामीणों ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रावमाविवि सुरहेती पिलानिया का 12वीं कक्षा का परिणाम रहा शत प्रतिशत
सतनाली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरेहती पिलानिया के 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने बताया कि 12वीं कक्षा में आर्ट और विज्ञान दो संकाय चल रहे हैं जिसमें विद्यार्थी अनुशासन में रहकर के शिक्षा ग्रहण करते हैं। 12वीं आर्ट संकाय में रिशु कुमारी 500 में से 453 अंक लेकर प्रथम। साक्षी 451 अंकों के साथ द्वितीय व साक्षी 451 अंक लेकर विद्यालय में तृतीय रही। विज्ञान संकाय में पायल 447 के साथ प्रथम, प्रिया 442 द्वितीय व आलोक 417 अंक लेकर तृतीय रहा। विजय कुमार पारीक, भूगोल के प्रवक्ता धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि इनमें से तीन विद्यार्थियों ने भूगोल विषय में 98 प्रतिश अंक प्राप्त किए और दो विद्यार्थियों ने हिंदी विषय में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और सभी विषयों में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी काफी है।
रावमावि भगड़ाना के 15 में से 3 विद्यार्थियों ने मैरिट सूची में नाम दर्ज करवाया
महेंद्रगढ़। रावमावि भगड़ाना का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इससे सबसे बड़ी उपलब्धि स्कूल की ये रही की 15 में से 3 बच्चे मैरिट सूची में नाम दर्ज करवाया। युवा संगठन भगड़ाना के उपाध्यक्ष हवासिंह ने शानदार परीक्षा परिणाम का श्रेय स्कूल प्राचार्य विरेंद्र सिंह व स्टाफ व विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत को दिया। छात्रा भतेरी, वर्षा, सुषमा ने मैरिट सूची में नाम दर्ज करवाया। तीनों छात्राओं का सपना है कि यह आईएएस बनकर गांव का नाम रोशन करें। प्राचार्य विरेंद्र सिंह ने बताया कि सराहनीय परीक्षा परिणाम पर विद्यालय व गांव में खुशी का माहौल है।

रावमावि के पांच विद्यार्थियों ने गणित में पाए 100 में से 100 अंक
रावमावि खुडाना के कुल 64 विद्यार्थियों में से 61 ने सफलता प्राप्त की। विद्यालय के विज्ञान संकाय के पांच विद्यार्थियों ने गणित विषय में 100 में से 100 अंक लेकर इतिहास रच दिया। प्राचार्य अशोक माधव व गणित प्रवक्ता दिनेश शर्मा ने बताया कि विद्यालय के 18 बच्चों ने मैरिट में स्थान बनाया है। विज्ञान संकाय के पांच विद्यार्थियों ने गणित विषय में पूरे अंक लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed