फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   strike for head office, one man health, down

एक आमरण अनशनकारी की तबयत बिगड़ी, चिकित्सकों की टीम पहुंचकर की जांच

Fri, 13 May 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 13 May 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय महेंद्रगढ़ बनवाने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे जगदीश प्रसाद की शुक्रवार को हालत बिगड़ गई। मौके पर पहुंची डाक्टरों की टीम ने अनशनकारियों शारीरिक निरीक्षण किया। समाचार लिखे जाने तक जगदीश की हालत ठीक थी।
विज्ञापन

आपको बता दें कि पिछले 13 दिन से डा. भीम राव अंबेडकर चौक महेंद्रगढ़ जनशक्ति मजदूर सभा के तत्वाधान में धरना दिया जा रहा है जबकि जगदीश प्रसाद और रमेशंचद प्रदेश पिछले दिन से महेंद्रगढ़ के हक के लिए आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। शुक्रवार को ग्राम पंचायत देेवास के पूर्व सरपंच छाजू राम ने अपने साथियों के साथ समर्थन दिया जिनमें लालाराम, धनपत, हवासिंह, विद्यानंद आदि ने समर्थन दिया। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान हवासिंह ने कहा कि यदि सरकार ने उनका हक नहीं दिया तो अनशनकारियों की संख्या में बढ़ोतरी कर दी जाएगी। अनशनकारियों को कुछ हुआ तो उसके जानमान की जिम्मेवार प्रदेश सरकार की होगी। हरियाणा सरकार को जनता की मुख्यालय की मांग को अनदेखी करने पर मुख्य न्यायाधीश हरियाणा एवं पंजाब हाई कोर्ट को भी शिकायत पत्र भेजा है। इस मौके पर अंकित डाबड़ा, ओमप्रकाश बचीनी, आशीष बवानिया, डॉ. प्रेमराज, सुभाष चौहान, अनिल सुरजनवास, सूबेदार अमर सिंह, भूपसिंह ढाणी फौगाट, सुनील सिसोठ, रतिराम राजावास, ईश्वर मांडोला, राकेकश दहिया, रतन लाल सिसोठिया, सरपंच धन्न राम, हरिभगवान सहित अनेकों लोगों ने धरने को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन


हाई कोर्ट को लिखा पत्र
जनशक्ति मजदूर सभा ने अपने संघर्ष को मजबूती देने के लिए हरियाणा एवं पंजाब हाई कोर्ट चंडीगढ़ के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा है। जनशक्ति मजदूर सभा ने पत्र में बताया कि 16 जून 2015 को तहसीलदार महेंद्रगढ़ को महामहिम राष्ट्रपति, प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, राज्यपाल तथा हलके के विधायक रामबिलास शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ जिला आजादी से पहले का जिला है परंतु जिला मुख्यालय तहसील क्वार्टर पर राजनैतिक साजिश के तहत नारनौल में स्थापित किया गया है। उन्होंने मुख्य न्यायाधीश को जल्द से जल्द हरियाणा सरकार को तलब कर जिला मुख्यालय को महेंद्रगढ़ शहर में स्थापित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed