{"_id":"57e187694f1c1bf641a832ae","slug":"strike-end-evening-hospital-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर रही हड़ताल, शाम को हो गई समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर रही हड़ताल, शाम को हो गई समाप्त
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन नहीं दिखा हड़ताल का असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिक अस्पताल में सिविल सर्जन कार्यालय पर मलेरिया, जनरल और अनुबंध पर लगे जिले के सभी लैब तकनीशियनों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रखी तथा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। धरने के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सीएमओ को ज्ञापन भी सौंपा। बाद में शाम को हड़ताल समाप्त होने की घोषणा के साथ ही हड़ताल समाप्त हो गई। वहीं दूसरे दिन मुख्यमंत्री मुफ्त चिकित्सा योजना के दो कर्मचारी पहले ही हड़ताल से दूर हो गए थे।
दिन में हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करने वाले लैब तकनीशियनों को संबोधित करते हुए अनिल कुमार यादव व मुकेश शर्मा ने कहा कि सरकार की तरफ से उनको उचित वेतनमान नहीं मिल रहा हैं। उन्होंने बताया कि मलेरिया तकनीशियन को सामान्य तकनीशियन मर्ज करने के बारे में रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उनको भी केंद्र सरकार के कर्मचारियों की भांति वेतनमान मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि जुलाई माह में केंद्र सरकार ने लैब तकनीशियनों के कोटे में कटौती की गई हैं। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सीएमओ को भी दिया।
शाम को हो गई समाप्त
वहीं शाम को सरकार द्वारा लैब तकनीशियनों की मांगों को मान लिये जाने के बाद मिले संदेश के चलते शाम को हड़ताली कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
दूसरे दिन हुई सभी जांच
दूसरे दिन अस्पताल में कर्मचारियों द्वारा लगभग सभी जांच की गई। इनमें ईएसआर-17, एचबी-20, ब्लड़ गु्रप-15, टाईफाइड-35, डेंगू 13, यूपीटी-11, हेपेटाइटिस बी-7, मूत्र जांच-27, ईडीसी-58, एचआईवी 15 व बीडीआरएल-10 शामिल हैं।