फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Street lights in the city will be repaired for Rs 20.67 lakh.

Mahendragarh-Narnaul News: 20.67 लाख रुपये से होगी शहर में स्ट्रीट लाइट की मरम्मत

Tue, 17 Dec 2024 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Street lights in the city will be repaired for Rs 20.67 lakh.
फोटो संख्या:60- बालाजी चौक पर लगी खराब स्ट्रीट लाइट--संवाद
विक्रम शर्मा
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। नगर पालिका की ओर से करीब 20.67 लाख रुपये की लागत से शहर में लगी स्ट्रीट लाइट की मरम्मत की जाएगी। वहीं, एजेंसी की ओर से एक वर्ष तक स्ट्रीट लाइट का रखरखाव का कार्य किया जाएगा। स्ट्रीट लाइट मरम्मत होने के बाद शहर के लोगों को अंधेरे से निजात मिलेगी। शहर में लगाई गई स्ट्रीट लाइट काफी पुरानी हो चुकी हैं। इनकी मरम्मत भी समय पर नहीं हो पाई है। ऐसे में अधिकतर लाइट खराब हो चुकी हैं।
वहीं, कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं। इससे शहर की सड़कों पर शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। ऐसी स्थिति में लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर के लोग लगातार नगर पालिका के अधिकारियों से स्ट्रीट लाइट लगाने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सभी बेबस नजर आ रहे थे। शहर में अनेक जगह ऐसे मोड़ हैं, जहां दूसरी तरफ से आने वाला वाहन चालक को दिखाई नहीं देता। इससे हादसा होने की संभावना रहती है। वहीं, अंधेरा होने के कारण वाहन चालकों को सड़कों को गहरे गड्डे नहीं दिखाई देने के कारण हादसा होने का डर बना रहता था। अंधेरा होने से छीना झपटमारी की घटना होने का भी भय बना रहता था।
विज्ञापन

--------------
इन स्थानों पर छाया रहता है अंधेरा
शहर में 15 वार्ड में कहीं स्ट्रीट लाइट है तो कहीं खराब पड़ी हैं। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में एक भी लाइट नहीं है। इसके अलावा 11 हट्टा बाजार, ब्रह्मचारी रोड, गोशाला रोड, रेलवे रोड, मोदाश्रम मंदिर रोड, माजरा चुंगी रोड सहित अन्य जगहों पर रात में कहीं लाइट जलती तो कहीं अंधेरा रहता है। इसके अलावा शहर अन्य बाजार पुराना नारनौल रोड, सिनेमा रोड, फ्लाईओवर, सराफा बाजार, माता मसानी चौक, डुलाना रोड, मोदाश्रम सहित शहर के सभी मोहल्लों में स्ट्रीट लाइट खराब होने के चलते शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्ट्रीट लाइट की मरम्मत होने के बाद शहर के लोगों को अंधेरे से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
करीब 20.67 लाख रुपये की लागत से स्ट्रीट लाइट की मरम्मत की जाएगी। अब शहर के मुख्य चौक-चौराहों व बाजारों में रात के समय अंधेरे से कोई परेशानी नहीं होगी। आगामी एक सप्ताह में शहर में स्ट्रीट लाइट मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा।
-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed