फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Street lights came out of the warehouse after four months, will now illuminate the city

Mahendragarh-Narnaul News: चार माह बाद गोदाम से निकलीं स्ट्रीट लाइट, अब शहर को करेंगी रोशन

Wed, 10 Jul 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 10 Jul 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Street lights came out of the warehouse after four months, will now illuminate the city
फोटो संख्या:55- मोदाश्रम मंदिर के पास स्ट्रीट लाइट लगाते कर्मचारी--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। आखिर चार माह बाद नगरपालिका के गोदाम से निकलीं 2300 स्ट्रीट लाइट अब पूरे शहर को रोशन करेंगी। बुधवार को नपा कर्मचारियों ने शहर के मोदाश्रम मार्ग से लाइट लगाने की शुरूआत कर दी है। नपा की ओर से प्रथम चरण में शहर के मुख्य बाजारों व चौक-चौराहों के पुराने पॉइंट पर खराब पड़ी लाइट के स्थान पर अब नई एलईडी लाइट लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

गत 17 मार्च को शहर की नपा को प्रदेश सरकार द्वारा हायर की गई एजेंसी के माध्यम से 2300 स्ट्रीट लाइट मिली थीं, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से इन लाइटों को लगाने के लिए कोई प्रक्रिया तक शुरू नहीं की गई। इसके कारण चार माह तक नपा के गोदाम में पड़ी धूल फांकती रहीं। गत तीन जुलाई को नगर आयुक्त कार्यालय नारनौल में हुई बैठक के दौरान नगर आयुक्त महाबीर प्रसाद ने नपा के अधिकारियों को जल्द लाइट लगाने के निर्देश दिए थे। बुधवार से लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

द्वितीय चरण में यह होगा काम
नपा की ओर से द्वितीय चरण में शहर के 15 वार्डों की गलियों में स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इसमें पुराने पॉइंट पर खराब पड़ी लाइट के स्थान पर नई एलईडी लगाने का काम किया जाएगा। वहीं नपा की ओर से अब दो हजार लाइटें खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 2300 लाइट खरीदने के लिए नपा ने 56 लाख रुपये खर्च किए हैं। तृतीय चरण में दो हजार लाइटें मिलने के बाद शहर के आउटर वाले मुख्य मार्गाें व चौक-चौराहों पर लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के तीन मुख्य सड़कों पर तिरंगा लाइट लगाने की योजना
नपा के जिम्मेदारों की मानें तो आगामी दो माह के समय में शहर के राव तुलाराम चौक से बालाजी चौक, कैंची मोड़ से परशुराम चौक व परशुराम चौक से माजरा चुंगी तक तिरंगा लाइट लगाने की योजना तैयार की जा चुकी है। नपा की योजना को जल्द धरातल पर उतारने के लिए तेजी से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए लाइट की खरीद के लिए जल्द ही टेंडर लगाए जाएंगे।
अब शहर के मुख्य चौक-चौराहों व बाजारों में रात के समय अंधेरे से कोई परेशानी नहीं होगी। आगामी एक सप्ताह में शहर में लाइट लगाने का प्रयास रहेगा। द्वितीय चरण में शहर के वार्डों में पुराने पॉइंट पर नई एलईडी लाइट लगा दी जाएंगी। वहीं नपा की ओर से शहर के लिए दो हजार स्ट्रीट लाइट और खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही शहर के तीन मुख्य मार्गाें को तिरंगा लाइट से सजाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।

-रमेश सैनी, प्रधान नगरपालिका महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:55- मोदाश्रम मंदिर के पास स्ट्रीट लाइट लगाते कर्मचारी--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:55- मोदाश्रम मंदिर के पास स्ट्रीट लाइट लगाते कर्मचारी--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:55- मोदाश्रम मंदिर के पास स्ट्रीट लाइट लगाते कर्मचारी--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:55- मोदाश्रम मंदिर के पास स्ट्रीट लाइट लगाते कर्मचारी--स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed