Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Stray animals roaming the streets are becoming a deadly menace; a person injured after being struck by a bovine has succumbed to their injuries.

Mahendragarh-Narnaul News: सड़कों पर घूमते बेसहारा पशु बन रहे काल, गोवंश की टक्कर से घायल ने तोड़ा दम

Mon, 09 Nov 2026 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Stray animals roaming the streets are becoming a deadly menace; a person injured after being struck by a bovine has succumbed to their injuries.
महेंद्रगढ़। शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। गोवंश की टक्कर से गंभीर रूप से घायल गुलशन शर्मा की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा सांडों की आपसी लड़ाई में राहगीर घायल हो रहे हैं और वाहन व दुकानों को नुकसान पहुंच रहा है। बंदरों और कुत्तों के काटने की घटनाओं से भी शहरवासी परेशान हैं।
विज्ञापन

शहर के सब्जी मंडी, आजाद चौक, कैंची मोड़, गोशाला रोड, कॉलेज के आसपास और स्टेट हाईवे-148बी पर बेसहारा पशुओं का जमावड़ा रहता है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद नगरपालिका प्रशासन समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

तीन महीने तक कोमा में रहे गुलशन शर्मा
व्यापार मंडल प्रधान सुरेंद्र बंटी ने बताया कि 6 अगस्त 2026 को सब्जी मंडी रोड पर सांडों की लड़ाई के दौरान गुलशन शर्मा को टक्कर लग गई थी। गंभीर हालत में उन्हें रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां तीन महीने तक कोमा में रहने के बाद उनकी मौत हो गई। परिवार ने उपचार पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए। सुरेंद्र बंटी ने बताया कि बेसहारा गोवंश को पकड़ने के लिए जल्द शहरवासियों की बैठक बुलाई जाएगी। उन्होंने नगरपालिका से समस्या के समाधान के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed