फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Stolen car recovered from Maninagar police station area in Gujarat in four hours

Mahendragarh-Narnaul News: गुजरात मनीनगर थानाक्षेत्र से चोरी कार चार घंटे में बरामद

Sun, 12 May 2024 03:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 12 May 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Stolen car recovered from Maninagar police station area in Gujarat in four hours
महेंद्रगढ़/कनीना। गुजरात मनीनगर थाना क्षेत्र से चोरी हुई गाड़ी को महेंद्रगढ़ सीआईए चार घंटे की मशक्कत के बाद सिगड़ी राजपूत गांव की बनी में घेराबंदी कर पकड़ ली। हालांकि गाड़ी चालक व सवार तीन लोग मौके से भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

जिला पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा की ओर से गुजरात से चोरी हुई मारुती कंपनी की गाड़ी को अज्ञात चोर लेकर जिले में घुसने की सूचना जिला पुलिस को दी गई थी। इसके बाद सीआईए महेंद्रगढ़ प्रभारी गोविंद सिंह, उप निरीक्षक अनिल कुमार, सुनील कुमार सहित अन्य स्टाफ की टीम ने गाड़ी का पीछा करना शुरु कर दिया। गाड़ी में जीपीएस सिस्टम चल रहा था, जिससे गाड़ी की लोकेशन ट्रेस हो रही थी। गाड़ी चालक सीआईए टीम को चार घंटे तक ग्रामीण क्षेत्रों में दौड़ाते रहे।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी गोविंद सिंह ने बताया कि सबसे पहले गाड़ी की लोकेशन कनीना के मोहनपुर गांव के पास मिली, इसके बाद वे वहां पहुंचे तो वे दौंगडा अहीर होते हुए 152डी पर चढ़ा दी और फिर से ग्रामीण रास्तों से कनीना होते हुए डहीना पहुंचकर गाड़ी को वापस कनीना की ओर मोड़ दिया था। इसके बाद महेंद्रगढ़ की और चलकर गांव सिगड़ी राजपूत की और गाड़ी दौड़ा दी। सीआईए टीम की गाड़ी का आमना-सामना हुआ तो तेज गति से चला रहे चालक ने सीआईए टीम की गाड़ी से सीधी टक्कर मारने का प्रयास किया। गाड़ी को बहुत तेज गति से भगाते हुए पुलिस की टीम के दबाव को देखते हुए गाड़ी गांव की बनी में खड़ी कर भाग निकले व चाबी भी साथ ले गए। इसके बाद टीम गाड़ी को लेकर सीआईएस महेंद्रगढ़ पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed