फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Statewide demonstration of Anganwadi workers on 8th April for demands

मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन 8 अप्रैल को

Fri, 01 Apr 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Statewide demonstration of Anganwadi workers on 8th April for demands
नारनौल लघु सचिवालय पार्क में मांगों को लेकर धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका। संवा - फोटो : Narnol
लघु सचिवालय में शुक्रवार को तालमेल कमेटी के आह्वान पर मांगों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल 115वें दिन भी जारी रही। लघु सचिवालय में जिला प्रधान कृष्णा की अध्यक्षता में धरना दिया गया।
विज्ञापन

जिला प्रधान कृष्णा ने तालमेल कमेटी के फैसले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में जारी आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स की हड़ताल 15 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। आंगनबाड़ी आंदोलन के 4 माह पूरे होने पर 8 अप्रैल को सरकार की हठधर्मिता व वादाखिलाफी तथा सरकार की दमनकारी कार्रवाई के खिलाफ प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें जन संगठनों के लोग, किसान-मजदूर, कर्मचारी, महिला संगठन व युवा संगठन शामिल होंगे। जिला प्रधान ने कहा कि सरकार की 1 अप्रैल से प्ले स्कूल खोलने की योजना केवल नई शिक्षा नीति -2021 को लागू करने की कवायद है, ताकि आंगनबाड़ी केंद्रों को निजी हाथों में सौंपा जा सके। महिला एवं बाल विकास विभाग प्ले स्कूल खोलने का केवल दिखावा कर रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं तो हड़ताल पर बैठी हुई हैं। विभाग के अधिकारी सरकार से पुरस्कार पाने की होड़ में आंगनबाड़ी केंद्र व प्ले स्कूल खोलने के दावे झूठे और दिखावा मात्र है। हकीकत से कोसों दूर है। यदि सरकार सचमुच में आंगनबाड़ी केंद्रों को खोलना चाहती है तालमेल कमेटी से वार्ता करें, यही लोकतांत्रिक रास्ता है। जिला प्रधान ने मांग करते हुए कहा कि सरकार सभी बर्खास्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक कलम से बहाल करते हुए सहमति बिंदुओं का नोटिफिकेशन जारी करे। जिला प्रधान ने दृढ़ता के साथ कहा कि आंदोलन जारी रहेगा। शुक्रवार के धरने को एआईयूटीयूसी जिला सचिव छाजूराम रावत, विजय यादव, राजकुमारी, सावित्री, उर्मिला, ममता, शारदा, सुनीता, सविता, सुमन, भानमती, मनकोरी, कृपा, जया, सुरेश, अंजू, निधि, सुनीता व मुकेश कुमार ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed