फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   State level sports Maha Kumbh postponed, now it can be organized at the end of July

Mahendragarh-Narnaul News: राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ स्थगित, अब जुलाई के अंत में हो सकते हैं आयोजित

Sat, 12 Jul 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 12 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
State level sports Maha Kumbh postponed, now it can be organized at the end of July
फोटो नंबर- 20गांव धानौता ​में संचालित खेल नर्सरी में वॉलीबॉल का अभ्यास करते ​खिलाडी। स्रोत-
नारनौल। राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया गया है। पहले 11 जुलाई से राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ आयोजित होने थे, लेकिन अब जुलाई के अंत में खेल के आयोजन की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

हालांकि खेल महाकुंभ कब आयोजित किए जाएंग, इसे लेकर अभी कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है। जिला खेल अधिकारी नरेंद्र कुंडू ने बताया कि खेल महाकुंभ के स्थगित होने की सूचना, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को दे दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल महाकुंभ के लिए तिथि निर्धारित होने के बाद सभी खिलाड़ियों को सूचना दे दी जाएगी। तब तक खिलाड़ी नियमित रूप से अभ्यास करते हुए अपनी तैयारियों पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल महाकुंभ में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन जिलास्तरीय ट्रायल के माध्यम से किया गया था। विभिन्न खेलों में करीब 550 खिलाड़ी खेल महाकुंभ में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

धानौता खेल नर्सरी से दो खिलाड़ियों का वालीबॉल टीम में चयन
खेल महाकुंभ के लिए गत 3 व 4 जुलाई को जिलास्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया था जिसमें गांव धानौता में वालीबॉल के प्रशिक्षण के लिए संचालित खेल नर्सरी से 10 खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया था। इसमें से दो खिलाड़ियों का चयन जिले की वालीबॉल टीम के लिए किया गया है। कोच मनोज कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों ने गत वर्ष आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन किया था।

------------------
मैंने नियमित रूप से अभ्यास सत्र में भाग लेकर कमियों को सुधारा है। उम्मीद है प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पाऊंगा। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर देश के लिए पदक जीतना मेरा लक्ष्य है।

नीरज, वालीबॉल खिलाड़ी
---------------
खेल महाकुंभ को लेकर उत्साहित हूं, कोच के मार्गदर्शन व साथी खिलाड़ियों के प्रोत्साहन से ट्रायल के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रहा। मेरा लक्ष्य है कि बेहतर प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में योगदान दे सकूं।
धर्मवीर, वालीबॉल खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed