{"_id":"69cc0b267860544bbc0058b9","slug":"state-government-should-conduct-a-crop-survey-and-provide-compensation-satyaveer-narnol-news-c-203-1-sroh1010-125264-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार गिरदावरी कराकर मुआवजा दे: सत्यवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार गिरदावरी कराकर मुआवजा दे: सत्यवीर
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सत्यवीर झूकीया ने मंगलवार को क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि और बारिश पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रदेश सरकार से प्रभावित किसानों को 30 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की। कहा कि गेहूं की फसल की कटाई का कार्य चल रहा था लेकिन ओलावृष्टि और बारिश के कारण फसल में काफी नुकसान हो गया है। वहीं सरसों की फसल भी खेतों में खराब हो रही है।
उन्होंने सरकार से गिरदावरी के आदेश जारी करने और प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की। कहा कि यदि किसानों की अनदेखी की गई तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरने से पीछे नहीं हटेगी।