फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   staring, fail, school, bus, accident, one, death, six, injurd

स्टेयरिंग फेल होने से स्कूल बस अनियंत्रित, एक की मौत छह घायल

Wed, 01 Feb 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Feb 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
staring, fail, school, bus, accident, one, death, six, injurd
रेहड़यिं में घुसा स्कूल बस
रेवाड़ी रोड पर महावीर चौक के पास जलबेरिया निवास के सामने मंगलवार करीब साढ़े तीन बजे स्टेयरिंग फेल होने से एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी रेहड़ियों में जा घुसी। इस हादसे में एक रेहड़ी संचालक की मौत हो गई जबकि एक अन्य संचालक, रास्ते से गुजर रही दादी-पोती और वहां खड़ी एक गाड़ी का चालक सहित छह लोग गंभीर घायल हो गए हैं। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में बस में बैठे करीब 50 स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए। मामले में स्कूल के प्राचार्य का कहना है कि स्टेयरिंग फेल होने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे शहर के रेवाड़ी रोड स्थित एक निजी स्कूल की बस बच्चों को लेकर नारनौल की तरफ आ रही थी। बस स्टैंड से थोड़ा आगे जलबेरिया निवास के पास पहुंचते ही बस अनियंत्रित हो गई। इसके बाद बस साइड में खड़ी रेहड़ियों में घुसती चली गई। बस सबसे पहले मिर्च की रेहड़ी में घुसी, इसके बाद क्राकरी की रेहड़ी से टकराई। हादसे में मिर्च का रेहड़ी संचालक दूर जा गिरा। क्राकरी की रेहड़ी संचालक पुरानी सराय निवासी नरेश सोनी चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बस ने वहां से गुजर रहे लोगों और एक टैक्सी को टक्कर मार दी। इस कारण छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को आगामी उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


ये लोग हुए घायल
हादसे में गांव दुलोठ जाट निवासी 70 वर्षीय दादी गौरा देवी पत्नी गणेशी और उसकी 23 वर्षीय पोती पिंकी पुत्री हरि सिंह घायल हो गई। दोनों घर में शादी होने के कारण सामान खरीदने नारनौल आई थी। पैदल ही बस स्टैंड से महावीर चौक की तरफ जा रहीं थीं। इनके अलावा गांव मेघपुर पाथरोली निवासी अश्वनी पुत्र घनश्याम और पटिकरा निवासी 21 वर्षीय प्रवीण भी पैदल चल रहे थे। इनको भी बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टैक्सी ड्राइवर सुभाष नगर निवासी 40 वर्षीय महावीर पुत्र ख्याली राम और मिर्च का रेहड़ी संचालक गांव कोजिंदा निवासी 23 वर्षीय रणजीत पुत्र रामौतार भी गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास के लोगों और ट्रैफिक पुलिस के कर्मियों ने तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मुख्य मार्ग पर हुए इस हादसे के बाद अचानक शहर में अफरातफरी मच गई। वहीं आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। पूरे शहर में घटना आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


''हादसे का कारण स्टेयरिंग या ब्रेक फेल होना हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद ही कुछ बताया जा सकता है। - सांवतराम, ट्रैफिक एसएचओ, नारनौल

हादसे के बाद अज्ञात चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतक का पोस्टमार्टम व अन्य कार्रवाई की जा रही है। - साधूराम, एसएचओ, शहर, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed