फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Staging of Ramlila will start from today in the glare of modernity

Mahendragarh-Narnaul News: आधुनिकता की चकाचौंध में आज से शुरू होगा रामलीला का मंचन

Sun, 29 Sep 2024 10:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 29 Sep 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Staging of Ramlila will start from today in the glare of modernity
फोटो नंबर-20 चांदुवाड़ा रामलीला के लिए तैयार किया जा रहा मंच। संवाद
नारनौल। शहर की सुप्रसिद्ध श्री धार्मिक रामलीला ट्रस्ट चांदुवाड़ा के रंगमंच पर 30 सितबंर सोमवार से भगवान राम की लीला का मंचन शुरू होने जा रहा है, जिसकी सभी तैयारियां रविवार को पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन

श्री धार्मिक रामलीला ट्रस्ट चांदुवाड़ा लगातार 74 सालों से भगवान राम की लीला को करता आ रहा है। गत दो-तीन वर्षों से लोगों में बढ़ रहे रामलीला के प्रति उत्साह को देखते हुए यहां रामलीला के लिए नया मंच, नए पर्दों व एलईडी के माध्यम से रामलीला का मंचन होगा। मोहल्ला चांदुवाड़ा की धार्मिक रामलीला सन 1950 में पंडित रेवतीनंदन ने शुरू की थी। रामलीला को शुरू हुए इस बार 74 वर्ष पूरे हो जाएंगे। पंडित रेवतीनंदन के बाद इस रामलीला का पूरा संचालन गत वर्ष तक सत्यनारायण हरित देख रहे थे, जिनकी पांच माह पहले एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी, यह रामलीला के लिए एक बड़ी क्षति भी रही। अब इस धार्मिक रामलीला ट्रस्ट के प्रधान संजय गर्ग हैं तथा रामलीला के प्रधान नरेंद्र जैन को बनाया गया है। रामलीला के प्रति लोगों की रूचि को बढ़ता देख समस्त कार्यकारिणी ने रामलीला के मंच का स्वरूप भी बदल दिया है। पिछले दो तीन वर्षों से देखने में आया है कि रामलीला को देखने के लिए एक बार फिर से लोगों में जागृति आई और पंडाल पूरा भरा रहने लगा है। यही देखकर रामलीला ट्रस्ट की समस्त कार्यकारिणी ने इसका स्वरूप बदल दिया। रामलीला जिस पुराने मंच पर होती थी, उसे बड़ा बना दिया गया है। रामलीला को देखने आने वालों के लिए जो पंडाल छोटा पड़ता था, उसे भी बड़ा बना दिया गया है और उसके ऊपर टिन शेड लगवाई गई है। इसके अलावा रामलीला में नए पदों के साथ 26 बाई 15 की एलईडी लगाई जाएंगी। जिससे सारे दृश्य जंगल व राजमहल आदि के समय अनुसार उस पर चलते रहेंगे। इस रामलीला के मंचन को मोहन सोनी द्वारा हरियाणवी फोक एचडी यू-ट्यूब के माध्यम से भी दिखाया जाएगा। मोहन सोनी अपने चैनल के माध्यम लोगों को जागरूक करने में लगे है।
विज्ञापन

पिछले दो तीन वर्षों से रामलीला देखने वालों की संख्या एक बार फिर से बढ़ने लगी है, जिसे देखते हुए रामलीला में काफी परिवर्तन किया गया है। मैं 37 वर्ष से इस रामलीला से जुड़ा हूं और अब हमने इसमें बहुत से आधुनिक सुधार किए हैं, जो दर्शकों को भगवान राम की लीला के प्रति और भी ज्यादा आकर्षित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय गर्ग, प्रधान, श्री धार्मिक रामलीला ट्रस्ट, चांदुवाड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed