{"_id":"65a58e4fb5b040fcd60ed0cc","slug":"spraying-nano-urea-is-easy-and-beneficial-too-narnol-news-c-196-1-sroh1013-8436-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नैनो यूरिया का छिड़काव करना आसान व फायदेमंद भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नैनो यूरिया का छिड़काव करना आसान व फायदेमंद भी
Tue, 16 Jan 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा सोमवार को गांव ढाणी कुम्हारान, नंगला, नावदी, खेड़ी, नांगल चौधरी, गुवानी, जाट गुवाना में पहुंची। इस मौके पर नागरिकों को विकसित भारत की शपथ दिलाई गई। गांव गुवानी व जाट गुवाना में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव व नांगल चौधरी नगरपालिका में भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
वहीं नावदी में समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य सुरेश शर्मा व खेड़ी में हरियाणा कार्यकारिणी के सदस्य सुगन चंद सैनी, ढाणी कुम्हारान व नंगला में भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य नवीन शर्मा ने विकसित भारत की शपथ दिलाई। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने खेतों में किसानों को ड्रोन से नैनो यूरिया का छिड़काव करवाकर दिखवाया। नैनो यूरिया का छिड़काव करना न केवल आसान है बल्कि यह किसानों के लिए आर्थिक तौर पर भी फायदेमंद है। ड्रोन के जरिए केवल 10 मिनट में एक एकड़ में छिड़काव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नैनो यूरिया के छिड़काव से फसल की पैदावार भी बढ़ती है। नैनो यूरिया का छिड़काव करना न केवल आसान है बल्कि यह किसानों के लिए आर्थिक तौर पर भी फायदेमंद है।
भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना हस्त एवं औजार से पुस्तैनी तौर पर कार्य करने वाले 18 श्रेणियों के कारीगरों के उत्थान के लिए है। इस योजना के तहत हस्त एवं औजार से पुस्तैनी तौर पर कार्य करने वाले 18 श्रेणियों के कारीगरों को शामिल किया गया है।