{"_id":"691b85d7c2d7801f84062ba5","slug":"sports-stadium-will-be-constructed-in-government-pg-college-narnol-news-c-196-1-nnl1003-132412-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय पीजी कॉलेज में होगा खेल स्टेडियम का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय पीजी कॉलेज में होगा खेल स्टेडियम का निर्माण
Tue, 18 Nov 2025 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-20बदहाल अवस्था में पड़ा पीजी कॉलेज का खेल मैदान। संवाद
नारनौल। शूर सैनी जयंती समारोह के दौरान मुख्यमंत्री की ओर से राजकीय पीजी कॉलेज में खेल स्टेडियम निर्माण की घोषणा के बाद छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। छात्रों का कहना है कि लंबे समय से कॉलेज में खेल सुविधाओं के अभाव के कारण उन्हें अभ्यास में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। स्टेडियम बनने से न केवल उनकी समस्याएं दूर होंगी, बल्कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण व अवसर भी मिल सकेंगे।
छात्रों ने बताया कि कॉलेज में उपयुक्त खेल मैदान न होने से नियमित अभ्यास बाधित होता रहा है। छह एकड़ में बनने वाला यह अत्याधुनिक स्टेडियम छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बेहतर ट्रैक, मैदान और खेल सुविधाओं के माध्यम से कॉलेज से राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खिलाड़ी तैयार होने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
राजकीय पीजी कॉलेज जिले का एकमात्र कॉलेज है जहां 400 मीटर का ट्रैक मौजूद है लेकिन वर्तमान में खेल मैदान की उचित देखरेख न होने से उसमें खरपतवार उग आए हैं जिसके कारण छात्र सुरक्षित रूप से खेल नहीं पाते।
विज्ञापन
स्टेडियम निर्माण के बाद न केवल कॉलेज स्तर की प्रतियोगिताएं बल्कि शिक्षा विभाग और अन्य संस्थाओं की खेलकूद गतिविधियां भी बड़े पैमाने पर आयोजित की जा सकेंगी। छात्रों का मानना है कि यह निर्णय जिले के खेल परिदृश्य को नई दिशा देगा और युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।