{"_id":"67f80eb6551cfe442a0b6963","slug":"sports-nursery-allotted-to-kanvi-school-again-narnol-news-c-196-1-nnl1004-123293-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कांवी स्कूल को फिर हुई खेल नर्सरी अलॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कांवी स्कूल को फिर हुई खेल नर्सरी अलॉट
Fri, 11 Apr 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
निजामपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांवी में आने वाले वर्ष के लिए खेल नर्सरी दोबारा आवंटित कर दी गई है। विद्यालय की ओर से प्रवक्ता डॉ. जितेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि विद्यालय को पिछले वर्ष पहली बार खेल नर्सरी अलॉट हुई थी।
उन्होंने बताया कि प्राचार्य सुरेश कुमार एवं पूर्व में डीडीओ विष्णु कुमार के मार्गदर्शन व शारीरिक प्रशिक्षक डीपीई अखिलेश तंवर के प्रशिक्षण में पिछले सत्र में विद्यालय खेल नर्सरी से ग्यारह खिलाड़ियों ने जिलास्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। साथ ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया। डीपीई अखिलेश तंवर ने बताया कि विद्यालय को पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी दोबारा खेल नर्सरी अलॉट होने पर सभी खिलाड़ियों में खुशी की लहर है।
उन्होंने बताया कि आगे अधिक बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी वर्ष के लिए खिलाड़ियों का चयन 11 अप्रैल शनिवार को प्रात साढ़े 6 बजे खेल मैदान में किया जाएगा। जिसके लिए खिलाड़ी को अपने जरूरी कागजात साथ लाने होंगे। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य व समस्त स्टाफ, समाज सेवी मानसिंह यादव, ग्राम सरपंच उर्मिला यादव, नित्यानंद यादव, कमांडेंट अमर सिंह, कबूल सिंह नम्बरदार, मेला कमेटी प्रधान सतीश यादव, बलराज, मनीराम सहित स्कूल व ग्रामवासियों ने खुशी जाहिर की है।