{"_id":"67db01412c20a8ecdb0b02e5","slug":"sports-department-and-police-department-provided-sports-material-to-11-villages-of-the-district-narnol-news-c-196-1-nnl1004-122510-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: खेल विभाग और पुलिस विभाग ने जिले के 11 गांवों को दी खेल सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: खेल विभाग और पुलिस विभाग ने जिले के 11 गांवों को दी खेल सामग्री
Wed, 19 Mar 2025 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 19 Mar 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-15युवाओं को क्रिकेट का सामान भेंट करती जिला पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ। स्रोत- पुल
नारनौल। नशामुक्त हरियाणा अभियान के तहत खेल विभाग के माध्यम से पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने जिले के 11 गांवों के सरपंचों को खेल सामग्री वितरित की गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम स्तरीय खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 11 गांव माजरा कलां, खेड़की, खातोदड़ा, जेरपुर, सोहड़ी, दोखेरा, माजरा खुर्द, खारीवाड़ा, मोहम्मदपुर, भांडोर नीची और नांगल चौधरी वार्ड नंबर 3 में खेल की सामग्री वितरित की है। नारनौल के सुभाष स्टेडियम में ये खेल सामग्री वितरित की गई। इस दौरान जिला खेल अधिकारी नरेंद्र कुंडू, उप अधीक्षक दलेल सिंह, जूडो प्रशिक्षक विवेक, सहायक नितिन और स्टोरकीपर तेजप्रकाश मौजूद थे।
इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने कहा कि खेलों के माध्यम से जिला, राज्य व देश की अलग पहचान बनती है। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ जिला के युवा देश ही नहीं विश्व स्तर पर अपना नाम रोशन करें, इसके लिए सभी युवाओं से जुड़कर खेलों के प्रति प्रेरित करें, युवाओं को नशे से दूर रखें। वितरित की गई खेल सामग्री में क्रिकेट किट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बॉक्सिंग किट, जूडो मैट, कुश्ती मैट, हैंडबॉल सेट आदि शामिल थे।