{"_id":"5dd6ce938ebc3e54ad717282","slug":"sports-boxing-cbse-game-narnol-news-rtk5286983103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ की प्रतियोगिता की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ की प्रतियोगिता की शुरूआत
विज्ञापन
एसडी स्कूल ककराला में डांस की प्रस्तुति देते विद्यार्थी
- फोटो : Narnol
सीबीएससी की नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पहले दिन 8 लीग मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर देश भर के छह अलग अलग जोन से आए खिलाड़ियों का पंजीकरण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रतियोगिता की शुरूआत की गई। एसडीवमा विद्यालय ककराला में 21 से 24 नवंबर तक चलने वाली नेशनल सीबीएसई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 6 जोन से 630 खिलाड़ियों ने नामांकन कराया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभाग प्रमुख प्रमोद शास्त्री की अध्यक्षता में पूनम बैनीवाल, जिला संघ चालक सुभाष डागर, जिला सेवा प्रमुख आरएसएस महावीर प्रसाद, सहायक प्रवक्ता डॉ. कर्मवीर, सीबीएसई निरीक्षक राजीव रंजन सहाय, सीबीएसई ऑफिसर मनीष गुप्ता, देवयानि स्कूल संचालक सुनील कुमार, एसडी विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने मां सरस्वती का पूजन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। आसमान में गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता को शुरू कराया गया। एसडी स्कूल के निदेशक निदेशक जगदेव यादव ने कहा की जीवन में कर्म की महत्ता पर बल देना चाहिए। उन्होंने बच्चों को सादा जीवन और उच्च विचार रखते हुए सदैव आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों कोे शिक्षा के साथ-साथ रुचि के अनुसार खेलों, अन्य गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। केवल तभी एक विद्यार्थी का सही मायने में सर्वांगीण विकास संभव है। इस मौके पर प्रेम कुमार आर्य, हंसराज डीपी, योगेश, मुकेश, रामप्रताप, मोहर सिंह, किशोरीलाल, जय प्रकाश, राजेंद्र यादव, बॉक्सिंग कोच प्रवीन, वालीबाल कोच प्रदीप, जूडो कोच विवेक, फुटबाल कोच प्रदीप, कबड्डी कोच रत्न लाल, सोनू पाथेडा, डीपीई राज कुमार, वालीबाल कोच रेणु, बैडमिंटन कोच नवीन कुमार उपस्थित थे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बिखेरी छटा
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर विद्यार्थियों ने हरियाणवी संस्कृति की छटा बिखेरते हुए विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों, हरियाणवी लोकगीत, नृत्य, देशभक्ति गीत, नाटक आदि का मंचन कर सभी का मन मोह लिया। छात्राओं ने राजस्थानी गीत पर शानदार नृत्य कर देश भर से आए खिलाड़ियों को मंत्र मुग्ध कर दिया।