{"_id":"5dd6cd228ebc3e548a692cee","slug":"sports-boxing-cbse-game-narnol-news-rtk528697427","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पहुंचे छह जोन से 630 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पहुंचे छह जोन से 630 खिलाड़ी
विज्ञापन
एसडी स्कूल ककराला में बॉक्सिंग में जोहर दिखाते खिलाड़ी
- फोटो : Narnol
सीबीएसई की नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के शुभारंभ मौके पर इंटरनेशनल बॉक्सर पूनम बैनीवाल ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ बेटी खिलाओ को भी जोड़ दो। एक बार बेटियों पर भरोसा करके देखें बेटियां पदकों के ढेर लगा देंगी। जीत के लिए विल पावर होनी चाहिए। स्किल पर भी विल पावर भारी पड़ती है। पहले दिन लड़कों के 38 किलोग्राम भारवर्ग में ईस्ट जोन के पंकज रेहमानी ने साउथ जोन के जेजिया को हराया। इसी भारवर्ग में वेस्ट जोन के तुषार चौधरी ने नार्थ जोन के पंकज को हराया। इसी भारवर्ग में नार्थ जोन के विशेष ने ईस्ट जोन के विनय कुमार मेहता को हराया।
सीबीएसई की चार दिवसीय बॉक्सिंग नेशनल चैंपियनशिप वीरवार को एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला में शुरू हुुई। प्रतियोगिता के पहले दिन लीग मुकाबले खेले गए। चैंपियनशिप के उद्घाटन मौके पर इंटरनेशनल बॉक्सर पूनम बैनीवाल ने खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जीत मायने नहीं रखती। मायने रखता है आपका प्रतियोगिता में हिस्सा लेना। अपनी बेटियों को खेलों में हिस्सा लेने के लिए मैदान में भेजें। बिना लक्ष्य के कोई मंजिल हासिल नहीं की जा सकती। तीन ई के फार्मूले पर काम करें। एजुकेशन, एंवायरमेंट और एक्सप्रीयेंस के आधार पर ही जीत हासिल की जा सकती है। बॉक्सर मोहम्मद अली ने कहा था बिना जिद के चैंपियन नहीं बनते। हमारे अंदर जीत का जज्बा होना चाहिए। उद्घाटन के मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभाग प्रमुख प्रमोद शास्त्री ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। आरएसएस के जिला संघ चालक सुभाष डागर, जिला सेवा प्रमुख महावीर प्रसाद, सहायक प्रवक्ता डॉ. कर्मवीर, सीबीएसई निरीक्षक राजीव रंजन सहाय, सीबीएसई ऑफिसर मनीष गुप्ता, देवयानि स्कूल संचालक सुनील कुमार, एसडी विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने संबोधित किया।
पहले दिन यह रहे रिजल्ट
पहले दिन लड़कों के 38 किलोग्राम भारवर्ग में ईस्ट जोन के पंकज रेहमानी ने साउथ जोन के जेजिया को हराया। इसी भारवर्ग में वेस्ट जोन के तुषार चौधरी ने नार्थ जोन के पंकज को हराया। इसी भारवर्ग में नार्थ जोन के विशेष ने ईस्ट जोन के विनय कुमार मेहता को हराया। 44 से 48 किलोग्राम भारवर्ग में लड़कियों के मुकाबले में वेस्ट जोन की प्रांजल ने सेंट्रल जोन की इशु को हराया। 52 से 56 किलोग्राम भारवर्ग में सेंट्रल जोन की दीक्षा ने ईस्ट जाने की सानिया सिंह को हराया। इसी भारवर्ग में वेस्ट जोन की कामाक्षी आचार्य ने यूएई की अननन्या राजन को हराया।
विज्ञापन
38 से 81 किलोग्राम भारवर्ग में होंगे मुकाबले
प्रतियोगिता में सीबीएसई के देश भर के छह जोन से 630 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। प्रतियोगिता में लड़कों की अंडर 17, अंडर 19 आयु वर्ग में अलग अलग भारवर्ग में मुकाबले होंगे। इसी तरह लड़कियों की प्रतियोगिता भी अंडर 17 व अंडर 19 के मैच होंगे। 38 किलोग्राम से लेकर 81 प्लस किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में कुवैत, बहरीन, कतर, ओमान, सऊदी अरब की टीम पहुंची है।