{"_id":"6193f74aa7c4df73f6062a0f","slug":"sports-and-youth-program-department-invites-applications-for-national-youth-award-narnol-news-rtk6300452184","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग ने राष्ट्रीय युवा पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग ने राष्ट्रीय युवा पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे
विज्ञापन
खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय युवा पुरस्कार दिए जाएंगे। इस बार केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। यह निर्देश खेल एवं युवा कार्यक्रम निदेशालय हरियाणा की ओर से जारी किए गए है। इस पुरस्कार के लिए 19 नवंबर तक आवेदन मांगे गए हैं।
जिला खेल अधिकारी परसराम ने बताया कि राष्ट्रीय युवा पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाले युवक एवं युवतियों व स्वैच्छिक संस्थाओं को उनके द्वारा राष्ट्रीय विकास और समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को मान्यता प्रदान करने के लिए दिया जाता है। इसकी गतिविधियों का क्षेत्र युवा विकास के कार्य जैसे स्वास्थ्य, खोज एवं अनुसंधान, संस्कृति, मानव अधिकारों को जागरूक करना व साहित्य, पर्यटन, पारंपरिक दवाइयों, जागरूक सिटिजनशिप, सामुदायिक सेवा, खेल व शैक्षणिक उत्कृष्टता और उत्तम अध्ययन आदि शामिल है। साथ ही सभी क्षेत्रों के लिए मांगे गए आवेदन 19 नवंबर तक सिर्फ माईजीओवी पोर्टल से ही स्वीकार किए जाएंगे।
आवेदनकर्ता को पोर्टल पर उपलब्ध दिशानिर्देश के अनुसार अधिकृत प्राधिकरण की सिफारिश सहित आवेदन उक्त पोर्टल पर अपलोड करना होगा। जिसके लिए निदेशालय की ओर से एक कमेटी गठित करने के निर्देश भी दिए गए है। कमेटी में जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी अध्यक्ष, संबंधित युवा सांस्कृतिक संयोजक को सचिव व जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केंद्र, जिला समन्वयक एनएसएस, सक्रिय युवा क्ल्ब, स्वैच्छिक संस्था के प्रतिनिधि सदस्य होंगे।