फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Clouds gathered, yet the heart did not waver; as the moon appeared, the fast was graced with its presence.

Mahendragarh-Narnaul News: घटा घिरी, दिल न डिगा, चांद निकला तो व्रत सजा

Fri, 30 Oct 2026 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Clouds gathered, yet the heart did not waver; as the moon appeared, the fast was graced with its presence.
फोटो नंबर-25करवा चौथ व्रत की कहानी सुनती महिलाएं। संवाद
नारनौल। शहर में वीरवार को करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना करते हुए पूरे दिन निर्जला व्रत रखा।
विज्ञापन

सुबह से ही महिलाओं में उत्साह दिखा। स्नान के बाद उन्होंने सोलह शृंगार किया और पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर पूजा की तैयारी की। परिवार की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर करवा चौथ की कथा सुनी और माता पार्वती, भगवान शिव, गणेश जी और चंद्रदेव की विधि-विधान से पूजा की। छोटी महिलाओं ने बड़ी महिलाओं के चरण छूकर आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन

दिनभर बारिश का मौसम बना रहा और शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। इस वजह से चांद देखने के लिए महिलाओं को काफी इंतजार करना पड़ा। पूजा की थाली सजाकर वे बार-बार छतों और आंगनों में चांद की राह देखती रहीं। आखिरकार रात साढ़े आठ बजे के बाद चंद्रमा के दर्शन हुए। महिलाओं ने चंद्रदेव को अर्घ्य दिया, फिर छलनी से चांद और पति का चेहरा देखा और पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य क्रांति निर्मल शास्त्री के अनुसार इस बार करवा चौथ पर राजयोग बना। उन्होंने बताया कि चतुर्थी तिथि सुबह 1:06 बजे शुरू होकर रात 10:09 बजे तक रही। पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5:38 से 6:56 बजे तक था। चंद्रोदय का संभावित समय रात 8:18 बजे था लेकिन बारिश के कारण व्रत का पारण चंद्र दर्शन और अर्घ्य देने के बाद ही किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed