फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Appointment of Gaurav Sharma as DSP in Nangal Chaudhary

Mahendragarh-Narnaul News: नांगल चौधरी में डीएसपी के पद पर गौरव शर्मा की नियुक्ति

Fri, 30 Oct 2026 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Appointment of Gaurav Sharma as DSP in Nangal Chaudhary
फोटो नंबर-24डीएसपी गौरव शर्मा।
नारनौल। नांगल चौधरी में उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के रूप में गौरव शर्मा की नियुक्ति की गई है। इससे नांगल चौधरी और निजामपुर क्षेत्र के लोगों को पुलिस से जुड़ी शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए अब अपने ही क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी मिल सकेंगे। स्थानीय लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे, क्योंकि अफसर से मिलने के लिए उन्हें करीब 15 किमी दूर नारनौल आना पड़ता था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि नांगल चौधरी और निजामपुर थाना क्षेत्रों को इसमें शामिल किया गया है। इससे आमजन को दूर के पुलिस कार्यालयों में जाने की जरूरत कम होगी और शिकायतों की सुनवाई व निपटारा ज्यादा सरल और असरदार बन सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डीएसपी की तैनाती से थानों की कार्यप्रणाली की निगरानी, लंबित शिकायतों की समीक्षा, आपराधिक मामलों की जांच की प्रगति और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनियुक्त डीएसपी गौरव शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर सख्ती से रोक लगाना और लोगों की शिकायतों का निष्पक्ष तरीके से, प्राथमिकता पर समाधान करना उनकी मुख्य प्राथमिकताएं रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed