फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Special meetings and emphasis on Jal Arpan offering water in Gram Panchayats of Mahendragarh district

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ जिले की 343 ग्राम पंचायतों में विशेष सभाएं, जल अर्पण पर जोर

Sat, 03 Oct 2026 02:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Special meetings and emphasis on Jal Arpan offering water in Gram Panchayats of Mahendragarh district
फोटो 9सतनाली में महाग्राम योजना के तहत ग्राम सभा में उपस्थित अधिकारी व ग्रामीण।स्रोत:विभाग
नारनौल। हरियाणा सरकार के निर्देश पर 2 अक्तूबर को जिला महेंद्रगढ़ की सभी 343 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की गईं। इन सभाओं में ग्रामीण विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। ग्राम सभाओं की अध्यक्षता संबंधित सरपंचों ने की।
विज्ञापन

विशेष ग्राम सभाओं में जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम को विशेष रूप से शामिल किया गया। जिन ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन की योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां ‘जल अर्पण’ की प्रक्रिया पूर्ण कर ‘हर घर जल’ ई-प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

अटेली खंड की नांगल, नीरपुर राजपूत एवं पृथ्वीपुरा, कनीना खंड की बाघोत, महेंद्रगढ़ खंड की रीवासा, सिसोठ, गुलावला, खेड़की, आकोदा, खैरोली, नांगल सिरोही, बसई, कुराहवटा एवं पाली, नारनौल खंड की महरमपुर एवं कांवी तथा सिहमा खंड की छापड़ा सलीमपुर एवं दौंगड़ा जाट ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता अमित जैन ने कहा कि सतनाली गांव के लिए 79 लाख रुपये के अनुमानित लागत से 3 नए टूबवेल, 1150 लाख की अनुमानित लागत से एक बूस्टिंग स्टेशन लगभग 35 किलोमीटर की पाइपलाइन के लिए एस्टीमेट मुख्यालय मंजूरी के लिए भेज रखा है। इसके अलावा घरेलू सीवर कनेक्शन के लिए लगभग 112 लाख रुपये की अनुमानित लागत से 2500 घरों के लिए एस्टीमेट तैयार किया गया है।

ग्राम सभाओं में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना और आगामी विकास कार्यों पर चर्चा हुई। ''''स्वच्छता ही सेवा'''' अभियान के तहत गांव में स्वच्छता की स्थिति की समीक्षा की गई। ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था के संचालन पर कार्ययोजना बनी।


बाल विवाह मुक्त गांव अभियान के तहत सामूहिक संकल्प लेने पर जोर दिया गया। परिवार पहचान पत्र कार्यों की समीक्षा हुई। पात्र व्यक्तियों के नाम जोड़ने पर ध्यान दिया गया। बजट 2026-27 के महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। जिला सलाहकार मंगतु राम सरसवा ने ''''हर घर जल'''', स्वच्छता और ग्रामीण विकास में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed