फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Special emphasis was placed on adolescent nutrition and mental health.

Mahendragarh-Narnaul News: किशोरावस्था के पोषण व मानसिक स्वास्थ्य पर दिया गया विशेष जोर

Tue, 16 Dec 2025 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Special emphasis was placed on adolescent nutrition and mental health.
फोटो संख्या:79-आंगनबाड़ी केंद्र बचीनी में आयोजित बैठक में हिस्सा  लेती आंगनबाड़ी व आशा वर्कर---
कनीना। आंगनबाड़ी केंद्र बचीनी में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य व पोषण दिवस की मासिक बैठक में किशोरावस्था के दौरान समुचित देखभाल पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि किशोरावस्था एक महत्वपूर्ण चरण होता है जिसमें शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से परिपक्वता आती है।
विज्ञापन

इस दौरान संतुलित पोषण, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। साथ ही माता-पिता और किशोरों के बीच खुला व सकारात्मक संवाद स्वस्थ व्यक्तित्व निर्माण में सहायक होता है।
विज्ञापन

पोषण संबंधी देखभाल पर चर्चा करते हुए बताया गया कि किशोरों को फल, सब्जियां, साबुत अनाज, आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन-सी व प्रोटीन युक्त आहार अवश्य लेना चाहिए, जिससे एनीमिया जैसी समस्याओं से बचाव हो सके। नियमित व्यायाम से तनाव कम होता है और अच्छी नींद आती है। परिवार में खुली बातचीत से आपसी जुड़ाव मजबूत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरों को छोटी-छोटी जिम्मेदारियां देकर उनमें आत्मविश्वास विकसित किया जा सकता है। साथ ही डिजिटल उपकरणों और मीडिया के संतुलित उपयोग के लिए परिवार स्तर पर नियम तय करने की सलाह दी गई। बैठक में असुरक्षित यौन संबंधों, अवांछित गर्भधारण, शराब व अन्य नशीले पदार्थों के दुरुपयोग से दूर रहने का संदेश भी दिया गया।

इस अवसर पर सुपरवाइजर मंजू देवी, आंगनबाड़ी वर्कर मिथिलेश, सुनीता, माया देवी, आशा वर्कर सुमन देवी, पिंकी देवी, भगोती देवी, शकुंतला सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed