फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   SP rewarded the policemen who did excellent work

Mahendragarh-Narnaul News: एसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत

Wed, 16 Jul 2025 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
SP rewarded the policemen who did excellent work
फोटो 8पुलिस अधीक्षक कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारियों को पुरस्कृत करते हुए।स्रोत प्रवक्ता - फोटो : जनसुनवाई समस्या सुनतीं महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता।
नारनौल। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने कर्मठ और कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी ने सराहनीय कार्य करने वाले 18 टीमों के 49 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। सीआईए नारनौल की टीम एसआई अमरदीप, एएसआई कुलदीप, एएसआई भरत, सिपाही दीपक, सिपाही परविंदर, सिपाही रोहित, सिपाही अमन, सिपाही पंकज के द्वारा नशा तस्करों को पकड़ा और उनसे लाखों रुपये की हेरोइन बरामद कर जब्त की गई।
सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम निरीक्षक नरेश, एसआई अनिल, एसआई लाल सिंह, एएसआई संजीत, एएसआई दीपक, एएसआई दिनेश, एचसी संदीप, एचसी अनिल, एचसी सुनील ने 91.5 किलो डोडा पोस्त बरामद किया। लूट के आरोपियों को गिरफ्तार कर मामलों को सुलझाया।
विज्ञापन

थाना सदर नारनौल प्रबंधक एसआई धर्मबीर, एएसआई प्रीतम, एचसी राकेश की टीम द्वारा सीलिंग प्लान के तहत नाकाबंदी के दौरान 2 किलो 696 ग्राम गांजा बरामद किया गया। एएसआई संदीप और सिपाही संदीप की टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ पीआईटी एनडीपीएस की कार्रवाई करते हुए नजरबंद कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआई गोविंद, एसआई प्रतीक, एएसआई जयभगवान की टीम द्वारा अंतरराज्यीय बाइक चोरी करने वाली गैंग को पकड़कर उनसे 14 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। एसआई रवि और अन्य टीम द्वारा अवैध खनन कर पत्थर, बजरी, रोड़ी भरकर ले जाने वाहनों को पकड़कर जब्त किया और सीज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed