फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   SP held a meeting with the Police-Public Coordination Committee

Mahendragarh-Narnaul News: एसपी ने पुलिस-पब्लिक कॉर्डिनेशन कमेटी के साथ की बैठक

Sat, 21 Feb 2026 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
SP held a meeting with the Police-Public Coordination Committee
नारनौल। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने कार्यालय में पुलिस-पब्लिक कॉर्डिनेशन कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की प्रगति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


बैठक की शुरुआत में एसपी वशिष्ठ ने पिछली बैठक में उठाए गए मुद्दों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का फीडबैक लिया और प्रगति की समीक्षा की। इसके पश्चात, कमेटी के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की वर्तमान समस्याएं और सुझाव रखे।
विज्ञापन

एसपी वशिष्ठ ने सभी बातों को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना और विशेष रूप से चिह्नित समस्याओं पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मौके पर ही संबंधित थाना प्रभारियों व अधिकारियों को त्वरित समाधान के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीटिंग के दौरान मुख्य रूप से चाइनीज मांझा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई करने, थानों में आने वाले फरियादियों के साथ विनम्रता से पेश आने, पासपोर्ट वेरिफिकेशन करने वाले कर्मचारियों की कार्यप्रणाली और शाम के समय सार्वजनिक स्थानों व पार्कों में पुलिस राइडर की गश्त बढ़ाने को लेकर अहम निर्देश दिए गए।


इसके अलावा आगामी होली के दृष्टिगत एसपी पूजा वशिष्ठ ने सभी से इस रंगोत्सव को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार की आड़ में हुड़दंग मचाने वाले, शांति भंग करने वाले या दूसरों को परेशान करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed