फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sons took elderly father to the dam and beat him, admitted to hospital

Mahendragarh-Narnaul News: बेटों ने बुजुर्ग पिता को बांध पर ले जाकर पीटा, अस्पताल में भर्ती

Thu, 26 Oct 2023 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 26 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sons took elderly father to the dam and beat him, admitted to hospital
नांगल चौधरी। जमीन नाम करवाने के कागज पर साइन करवाने के लिए दो बेटों ने पहले अपने बुजुर्ग पिता का अपहरण करवाकर गांव बुलाया। इसके बाद हमीदपुर बांध पर ले जाकर लोहे की राॅड से मारपीट की। इस पर बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए नारनौल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने बुजुर्ग के बेटों सहित अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में 75 वर्षीय छाजूराम निवासी गहली ने बताया कि वह गांव का नंबरदार है। उसके दो लड़के राजेश व ओमबीर और दो लड़कियां मुकेश व सुमन है। चारों ही शादीशुदा है। पीड़ित ने बताया कि पारिवारिक अनबन होने के कारण वह विगत करीब छह महीने से अपनी बेटी मुकेश के पास अकबरपुर में रहकर गुजर-बसर कर रहा है। सोमवार को उसके ही गांव का झुंडिया व एक अन्य लड़का आया और कहने लगे कि उन्हें अदालत में तस्दीक करवानी है, इसलिए आपको अदालत में चलना होगा। इस पर वह अपनी बेटी व दामाद जसवंत के सामने ही उनकी स्विफ्ट गाड़ी में बैठ गया। झुंडिया व नाम पता नामालूम लड़का उसे अदालत में न ले जाकर उसे सीधे बुजुर्ग के गांव गहली ले गए। गहली में घर पर बुजुर्ग को उसके दोनों बेटे राजेश व ओमबीर मिले। आरोप है कि राजेश ने ओमबीर की सहायता से बुजुर्ग पिता को गाड़ी में डाल लिया और हमीदपुर बांध पर ले गए। उनके साथ झुंडिया व अन्य लड़का भी दूसरी गाड़ी में बांध पर पहुंच गए। जहां राजेश का दामाद राहुल निवासी दोंगली भी बांध पर मिले। वहां गाड़ी से उतारकर बेटे राजेश, ओमबीर, झुंडिया व राहुल ने लोहे की रॉड से उसके पैरों पर बारी-बारी चार चोटें मारी। मार पिटाई कर उन्होंने बुजुर्ग को वापस गांव गहली में लाकर चारपाई पर पटक दिया। इसके बाद बुजुर्ग ने अपने बेटे राजेश के ही ड्राइवर कैलाश के फोन से डायल 112 को फोन कर मामले की सूचना दी। पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed