{"_id":"669ebb91e781f28e3100eea4","slug":"sonipat-has-the-highest-number-of-bp-patients-and-rohtak-has-the-least-number-of-healthy-patients-narnol-news-c-196-1-nnl1004-114336-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सोनीपत में बीपी के ज्यादा रोगी तो रोहतक में सबसे कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सोनीपत में बीपी के ज्यादा रोगी तो रोहतक में सबसे कम
Tue, 23 Jul 2024 06:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। बदली जीवन शैली और खानपान का उचित ध्यान नहीं रखने के कारण लोग हाइपरटेंशन, एनीमिया, डायबिटीज, कैंसर सहित कुपोषण के शिकार हो रहे हैं। यह हरियाणा निरोगी योजना के तहत करीब 20 माह में लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच में सामने आया है। 20 नवंबर 2022 से लेकर 4 जुलाई 2024 तक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें यह चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।
हाइपरटेंशन सबको ज्यादा हाइपर कर रहा है। इसके अलावा अन्य बीमारी भी सामने आई हैं। इसमें सबसे ज्यादा लोग हाइपरटेंशन यानी उच्च रक्तचाप से ग्रस्त हो रहे हैं। इसके पीछे लोगों का बदला खानपान व दिनचर्या है।
अगर प्रदेश की बात करें तो 96,038 मरीज उच्च रक्तचाप के मिले हैं। इनमें सोनीपत में सबसे ज्यादा 20,917 उच्च रक्तचाप के मरीज मिले हैं। अंबाला में 17660, कुरुक्षेत्र में 8741, पलवल में 3204, सिरसा में 5683, यमुनानगर में 3826, पंचकूला में 2849 मरीज मिले हैं। हालांकि उच्च रक्तचाप के मामले में रोहतक में सबसे कम 297 मरीज मिले हैं। वहीं दिल के दौरे से संबंधित अंबाला में सबसे ज्यादा 3060 मामले तो झज्जर में सबसे कम 08 मामले सामने आए हैं। वहीं नारनौल की बात करें तो 23 मरीज निरोगी योजना जांच में मिले हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में निरोगी योजना के तहत जांच में 490 मरीज भी स्ट्रोक के मिले हैं। वहीं कैंसर के 765, टीबी के 3034, एनीमिया के 2,23,016 मरीज जांच के दौरान मिले हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार उच्च रक्तचाप से बचने के लिए ज्यादा नमक और तले पदार्थों का सेवन कम करना चाहिए।