फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sonia was first in the sack race and Anita was first in the lemon race

Mahendragarh-Narnaul News: बोरी में सोनिया और नींबू दौड़ में अनिता प्रथम

Sat, 30 Aug 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 30 Aug 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sonia was first in the sack race and Anita was first in the lemon race
फोटाे नेबर-02खेल प्रतियोगिता की नींबू चम्मच दौड़ में भाग लेती महिलाएं। स्रोत-प्रशासन
नारनौल। राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न शैक्षणिक और सामाजिक संस्थाओं की ओर से खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। गांव खातौद में खेल मैदान पर आयोजित खेल प्रतियोगिता में बोरी दौड़ में सोनिया और नींबू दौड़ में अनिता प्रथम रहीं।
विज्ञापन

माय भारत युवा केंद्र व नारनौल के जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव के नेतृत्व में खातौद में ग्रामीण महिलाओं की खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम में मेजर ध्यानचंद के फोटो पर पुष्प अर्पित कर महिलाओं ने खेल गतिविधियों पिट्ठू, नींबू दौड़, पैरों में बोरी डाल कर दौड़ व लंबी कूद में भाग लिया और फिट इंडिया शपथ ली।
विज्ञापन

खेल गतिविधियों में विजेता प्रतिभागियों को खेल सामग्री देकर पुरस्कृत किया गया। ये गतिविधियां हस्ती देवी जनकल्याणार्थ समिति की अध्यक्षा डॉ. पवित्रा राव के सहयोग से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. पवित्रा राव ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि 29 से 31 अगस्त तक विभिन्न प्रकार के रचनात्मक खेल गतिविधियों का आयोजन जिले भर में किया जा रहा है।

संस्था संयोजक माता बिमला देवी ने बताया कि महिलाओं को योग से भी जोड़कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ करने का प्रयास करेगी। संस्था के सदस्य मनोज ने बताया कि बोरी दौड़ में सोनिया महेंद्रगढ़ से, नींबू दौड़ में अनिता खातौद से विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed